Download Our App

Home » अपराध » शराब के अवैध अड्डे पर छापा मारने पहुँची पुलिस पर हमला

शराब के अवैध अड्डे पर छापा मारने पहुँची पुलिस पर हमला

तस्करों ने पुलिसकर्मी से की मारपीट, दी धमकी
जबलपुर (जयलोक)। देर रात पुलिस कर्मचारियों की स्पेशल टीम ने नशे के अवैध अड्डे पर दबिश दी। पुलिस को देखकर बदमाश डारने के बजाय उलटा मारपीट पर उतर आए। छापा मारने पहुँची पुलिस को अपनी रक्षा के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। इस दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की। अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
बेलबाग थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ विक्रय करने की सूचना पर एक स्पेशल टीम संदिग्ध अड्डे पर छापेमारी के लिए पहुंचा। जहां पर तीन युवक मिले, पुलिस ने जैसे ही तलाशी की बात कही तो तीनों युवकों ने विवाद करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और झूमाझटकी शुरू कर दी। स्पेशल टीम में 3 महिला और 1 पुरुष पुलिस कर्मचारी थे, जिन्हें बदमाशों ने धमकी देते हुए कहा कि इधर दोबारा आने पर जान से हाथ गंवाना पड़ेगा। दरअसल जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को बेलबाग के खटीक मोहल्ला पानी की टंकी के पास अवैध तरीके से रोजाना बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ बेचने की सूचना मिल रही थी। सूचना देने वाले ने यह भी बताया था कि अड्डा चलाने में बेलबाग थाना पुलिस की मिलीभगत है। सूचना को गंभीर मानते हुए पुलिस अधिकारी ने सीधे पुलिस लाइंस से पुलिस कर्मचारियों का एक स्पेशल दल गठित कर जांच के लिए निर्देशित किया।
सिविल ड्रेस में पहुंची थी टीम – जांच टीम में पुलिस लाइन के आरक्षक धीरू सिंह, साधना द्विवेदी, रामेश्वरी धुर्वे और ज्योति पांडे सिविल ड्रेस में सीधे राज सोनकर के घर के पास पहुंचे। इसी दौरान राज के भाई दीपू और अनुराग भी आ गए। जैसे ही उन्हें पता चला कि चारों पुलिसकर्मी हैं, वह उलझ गए। जब पुलिसकर्मियों ने घर में तलाशी की बात कही तो बदमाशों पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और झूमाझटकी करने लगे। मौके पर हंगामा बढऩे पर पुलिस टीम ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर बेलबाग थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
आरोपी हुए गिरफ्तार – देर रात तक चले इस हंगामें में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने जांच में सहयोग नहीं किया, उलटे पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने पर शासकीय कार्य में बाधा डाला गया। इसके लिये तीनों आरोपियों राज सोनकर, दीपू सोनकर उर्फ  छोटू और अनुराग सोनकर के खिलाफ  शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शराब के अवैध अड्डे पर छापा मारने पहुँची पुलिस पर हमला
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket