Download Our App

Home » Uncategorized » राजधानी में कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बोले हिंदू तुम्हारी मस्जिदों में घुसे तो जूते मारो

राजधानी में कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बोले हिंदू तुम्हारी मस्जिदों में घुसे तो जूते मारो

हम भारतीय आपस में बंटेंगे तो चीन-पाकिस्तान वाले हमको काटेंगे
भोपाल (जयलोक)। बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय आपस में बंटेंगे तो चीन वाले हमको काटेंगे, पाकिस्तान वाले हम लोगों को काटेंगे। वहीं कुंभ में गैर हिंदुओं को एंट्री नहीं देने के अपने बयान पर भी धीरेन्द्र शास्त्री कायम है। उन्होंने कहा कि हमने बिल्कुल कहा है कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। तुम हमारे यहां जाकर क्या करोगे? धंधा करके मूत्र कांड करोगे? थूक कांड करोगे। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा- हम तुम्हारी मस्जिदों में नहीं घुसते, तुम हमारे यहां क्यों आओगे? हमारे हिंदू तुम्हारी मस्जिदों में घुसे तो जूते मारो। धीरेन्द्र शास्त्री शुक्रवार को भोपाल में भाजपा विधायक संजय पाठक के निवास पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने के बीसीसीआई के फैसले पर कहा कि यह सही फैसला है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कंगाल देश है वहां जाकर क्या करेंगे? वह भिखमंगा देश है। हम भारतीयों को बंटना नहीं है पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर कहा कि राजनीतिक दृष्टि से वह गलत है। लेकिन, सामाजिक दृष्टि से देखा जाए तो भारत के लोग अगर बंटेंगे तो चीन वाले काटेंगे। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि किसी भी राजनेता के ऊपर आज तक हमने टिप्पणियां नहीं की हैं। ना कोई जवाब दिया है। ये हमारे स्वभाव में है, क्योंकि हमारा रास्ता आध्यात्मिक रास्ता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महात्मा होने और कट्टर हिंदू होने के नाते नारा दिया तो यह बहुत अच्छा दिया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » राजधानी में कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बोले हिंदू तुम्हारी मस्जिदों में घुसे तो जूते मारो

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket