Download Our App

Home » अपराध » महिलाओं की माँग के सिंदूर धोकर ललाट पर क्रास का निशान बनाया

महिलाओं की माँग के सिंदूर धोकर ललाट पर क्रास का निशान बनाया

बक्सर (एजेंसी/जयलोक)। बक्सर के बलिहार पंचायत के तहत बडक़ागांव नगपुर गंगा घाट से धर्मातांतरण करा रहे तीन पादरियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद गंगा घाट पर मौजूद तीनों पादरियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पकड़े गए लोगों में सामुहेल, राजू मशीह एवं रविरंजन राम का नाम शामिल हैं। सामुहेल तामिलनाडु का निवासी बताया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा घाट पर काफी भीड़ दिख रही थी, जब जाकर देखा तब वहां मौजूद तीन पुरुष करीब 60 से अधिक महिलाओं और पुरुषों को झाड़ फूंक के माध्यम से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर गंगा में स्नान करा रहे थे। तभी तामिलनाडु से आए पादरी ने महिलाओं की मांग के सिंदूर धोकर ललाट पर क्रास का निशान बना दिया था। तब मौके पर मौजूद ग्रामीणों को यह समझने में देर नहीं लगी कि हिंदू महिलाओं को बहला फुसलाकर क्रिश्चियन धर्म कबूल कराया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने फौरान इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस पूरे दल के साथ गंगा घाट पहुंची। पुलिस को देखते ही मतांतरण करा रहे तीनों पादरियों ने भागने का प्रयास किया, पर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। सिंदूर ग्रामीणों का कहना है कि हिंदू महिलाओं की मांग में जिस सिंदूर का हिंदू धर्म में काफी महत्व है उसे झाड़ फूंक के जरिए चमत्कार का झांसा देकर मिटाने की साजिश रची जा रही थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » महिलाओं की माँग के सिंदूर धोकर ललाट पर क्रास का निशान बनाया
error: Content is protected !!