Download Our App

Home » Uncategorized » फिर खोजे पुलिस ने 25 लाख के मोबाईल

फिर खोजे पुलिस ने 25 लाख के मोबाईल

101 लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान
जबलपुर (जयलोक)। गुमे और चोरी हुए मोबाईल को खोजनेे में पुलिस का प्रयास लगातार सराहनीय रहा है। पूर्व में भी पुलिस ने कई गुमे और चोरी हुए मोबाईलों को खोजकर धारकों को लौटाया है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस ने करीब 176 मोबाईल तलाशकर धारकों को वापस लौटाए।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा सायबर सेल टीम की मदद से 176 गुम मोबाईल को तलाशा गया। जिनकी अनुमानित कीमत गमत 24 हजार 900 रूपये है। वर्ष 2024 के द्वितीय चरण में गुम हुए 101 मोबाईल जिसकी अनुमानित कीमत 231028 हजार 217 रूपये है मोबाईल धारको की लौटाये गये हैं। वर्ष 2004 के प्रथम चरण में गुम हुए 15 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत 21 लाख 1 हजार रूपये है। मोबाईल धारकों को लौटाये गये हैं। इस प्रकार सायबर सेल द्वारा चार कीमत करोड़ 25 लाख से अधिक है तलाश कर लौटाए जा चुके हैं। सायबर सेल जबलपुर द्वारा लगातार सायबर जागरुकता संंबंधी आयोजन किये जा रहे हैं। जिसमें नागरिकों व स्कूल-कॉलेज में जाकर सायबर संबंधी अपराधों से जागरूक कर अवगत कराया गया। इस प्रकार वर्तमान में कुल 19 संस्थानों जिनमें स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थान सम्मिलित है, जिनमें जाकर जागरूकता कार्यक्रम संचारित किये गये हैं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, उपनिरीक्षक नीरज सिंह नेगी, सायबर सेल के उप निरीक्षक कपिल शमार्, प्रधान आरक्षक अमित पटेल, राजा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » फिर खोजे पुलिस ने 25 लाख के मोबाईल

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!