Download Our App

Home » अपराध » पनागर के बाद अब विजय नगर में सनकी चुरा रहा महिलाओं के अंडरगार्मेंट

पनागर के बाद अब विजय नगर में सनकी चुरा रहा महिलाओं के अंडरगार्मेंट

जबलपुर (जयलोक)।
पनागर के बाद अब विजय नगर क्षेत्र में महिलाओं के अंडरगार्मेंट चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं। पनागर के आरोपी को तो पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल पहुँचा दिया लेकिन विजय नगर पुलिस के लिए यह चोर अभी भी सिरदर्द बना हुआ है। दरअसल आरोपी बाईक में मुँह में कपड़ा बांधकर आता है और घरों के बाहर सूख रहे महिलाओं के अंत: वस्त्र उठाकर भाग जाता है। कई दिनों से हो रही इस घटना से महिलाएं परेशान थी। लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज की जाँच की गई तो पता चला कि एक युवक इस तरह की हरकत कर रहा है।  सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि यह चोर घरों की बहुमूल्य सामग्री नहीं चुराता बल्कि घरों के बाहर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के अंडरगार्मेंट चुराता है। महिलाओं के अंडरगार्मेंट चोरी होने के कई मामले विजय नगर क्षेत्र में सामने आ चुके हैं। जिससे महिलाएं काफी परेशान हैं। हालांकि शुरू में तो महिलाएं इस बात को नजरअंदाज कर रहीं थी। लेकिन जैसे ही इसका एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया तो इसकी शिकायत विजय नगर थाने में की गई। जिसके बाद अब पुलिस ने इसकी जाँच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। इसके साथ ही जिस वाहन से आरोपी आते हुए दिखाई दे रहा है उसके नंबर की जाँच की जा रही है।
पनागर का आरोपी गया जेल – इस तरह का पहला मामला पनागर में सामने आया था। लेकिन पुलिस ने कुछ घंटों में ही आरोपी को दबोच लिया और जेल भेज दिया है। पनागर पुलिस का कहना है कि  आरोपी सनकी है और मानसिक बीमार है। जिसके कारण वह यह हरकत कर रहा था।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पनागर के बाद अब विजय नगर में सनकी चुरा रहा महिलाओं के अंडरगार्मेंट

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket