Download Our App

Follow us

Home » राजनीति » भाजपा और कांग्रेस ने नामांकन रैली के साथ किया शक्ति प्रदर्शन,भाजपा की रैली में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, 3 मंत्री  सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए

भाजपा और कांग्रेस ने नामांकन रैली के साथ किया शक्ति प्रदर्शन,भाजपा की रैली में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, 3 मंत्री  सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए

            कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में आज शाम आएंगे जीतू पटवारी

जबलपुर (जयलोक)
लोकसभा के चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशीष दुबे और कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेश यादव ने नामांकन भरने के लिए रैलियां आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन भी किया। भाजपा उम्मीदवार की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री प्रह्लाद पटेल, महापौर, सभी विधायक सहित अन्य नेता भी शामिल हुए। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश यादव की नामांकन रैली में भी कांगे्रस ने शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस उम्मीदवार की नामांकन रैली में सांसद विवेक तन्खा, विधायक लखन घनघोरिया, संजय यादव, नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा सहित अन्य नेता शामिल हुए। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव भी आज अपना नामांकन दाखिल करने पहुँचे। उनकी नामांकन रैली पुराने केसरवानी कालेज कैंपस से शुरु हुई। जो गढ़ा फाटक बड़ा फुहारा अंधेर देव, तुलाराम चौक से होते हुये घंटाघर कलेक्ट्रेट पहुंची। नामांकन रैली के जरिये कांग्रेस ने एकजुटता और मजबूती दिखाई।
कांग्रेस हारी हुई लड़ाई लड़ रही-मुख्यमंत्री
भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की नामांकन रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह शहर की जनता में उत्साह और उमंग भाजपा के प्रति दिखाई दे रहा है उसे देखकर साफ  समझ आ रहा है कि ये लक्षण भारतीय जनता पार्टी की जीत के हैं। उन्होंने कहा कि हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है और हम विकास की राह पर चल रहे हैं।
 नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन आज
आज से लोकसभा चुनाव जोर पकड़ रहा है। आज नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे, कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव सहित, राकेश चौधरी ने बहुजन समाज पार्टी, श्रीलाल सिंह ने राष्ट्रीय समाज दल (आर), फौजी विजय हल्दकार ने एकम सनातन भारत दल की हैसियत से नामांकन पत्र का एक-एक सेट रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत किया है। अब तक कुल 8 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसके बाद चुनाव प्रचार का दौर शुरु होगा।
जिला प्रशासन ने की व्यवस्थाएं
आज नामांकन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी। कलेक्ट्रेट की तरफ  आने वाले हर मार्ग में बैरीकेडिंग लगाई गई और पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं कलेक्ट्रेट बिल्डिंग को भी किले में तब्दीलकर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था में जहां आईपीएस अधिकारी तैनात किये गये हैं। वहीं नामांकन के लिये आईएएस अधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर दीपक सक्सेना स्वयं उपस्थित रहेे। दूसरी तरफ  होली और रमजान के बीच आज जबलपुर में वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
होली खत्म होने और नामांकन दाखिल होने के बाद अब कल से प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे, चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। जबलपुर में राष्ट्रीय नेताओं के आने का सिलसिला शुरु होगा।
भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली
आज भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे अपना नामांकन दाखिल हुआ। जिनकी नामांकन रैली सुबह 11 बजे शहीद स्मारक से शुरु हुई और मालवीय चौक, तीन पत्ती, नौदरा ब्रिज होते हुये कलेक्ट्रेट पहुंची। नामांकन रैली को भव्य बनाने के लिये भारतीय जनता पार्टी नगर एवं ग्रामीण संगठन ने भी जोरदार उत्साह देखा गया।
जीतू पटवारी, उमंग सिंगार, अरुण यादव का नगर आगमन शाम को
आज शाम को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और पूर्व मंत्री अरुण यादव का जबलपुर आगमन होने जा रहा है। नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च को शाम 7 से बलदेव बाग स्थित अग्रवाल बारात घर में सभी नेताओं का स्वागत सत्कार किया जाएगा और चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » भाजपा और कांग्रेस ने नामांकन रैली के साथ किया शक्ति प्रदर्शन,भाजपा की रैली में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, 3 मंत्री  सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket