लोकसभा प्रभारी सुखदेव पांसे विधानसभा क्षेत्र वार कर रहे हैं सम्मेलन
जबलपुर (जयलोक)
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी हैं। चुनाव के लिए कांग्रेस संगठन ने जमीनी स्तर पर तैयारीयों के लिए भी शुरू कर दिए हैं। लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन भी शुरू हो चुके हैं। चुनाव के लिए जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त प्रभारी पूर्व मंत्री डॉक्टर सुखदेव पांसे विधानसभा क्षेत्रवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन कर रहे हैं। इन सम्मेलनों में वे लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जनों को कमर कसने के लिए भी तैयार कर रहे हैं। इन सम्मेलनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिहाज से क्या-क्या तैयारी करना है इसकी जानकारी भी वरिष्ठ और अनुभवी नेता डॉक्टर सुखदेव पांसे दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव में करारी हार से विचलित कार्यकर्ताओं का लोकसभा चुनाव के लिए शुरू हुए इन सम्मेलनों से मनोबल भी बढ़ाया जा रहा है।
लोकसभा प्रभारी डॉ. सुखदेव पांसे की उपस्थिति में केन्ट विधान सभा में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस सम्मेलन में नगर कांगे्रस के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू, डॉ. आलोक चन्सोरिया, आलोक मिश्रा, विधानसभा के प्रत्याशी रहे चिंटू चौकसे, झल्ले लाल जैन तथा ब्लॉक अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष सभी कांग्रेस जन उपस्थित हुए।
पाटन विधानसभा में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
पूर्व मंत्री एवं लोकसभा प्रभारी सुखदेव पांसे की उपस्थिति में पाटन में सामुदायिक भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में तीनों ब्लाक पाटन ब्लॉक कटंगी ब्लॉक एवं मझौली ब्लाक के अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष बूथ पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी समस्त लोग उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं के बीच पांसे प्रमुख रूप से तीन बातें रखी डोनेट फॉर नेशन एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना और उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा है आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए समस्त कांग्रेस जन अपने-अपने बूथों पर तैनात होकर तैयारी करें। देश को आजाद करने वाली संस्था में सारे वरिष्ठ जन एवं कांग्रेस जन ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, बूथ पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर दान देकर संगठन को मजबूत करें।