Download Our App

Follow us

Home » राजनीति » पूर्व विधायक बन सकते हैं नगर कांग्रेस के अध्यक्ष, राज्यसभा में जा सकते है कमलनाथ

पूर्व विधायक बन सकते हैं नगर कांग्रेस के अध्यक्ष, राज्यसभा में जा सकते है कमलनाथ

भोपाल/ जबलपुर (जय लोक)। वर्तमान में जबलपुर के नगर कांग्रेस अध्यक्ष के भाजपा में चले जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया है। इस पद पर जल्द से जल्द कांग्रेस को नियुक्ति करना है ताकि सिर पर खड़े लोकसभा चुनाव की तैयारी और जमीनी रूपरेखा बेहतर ढंग से संचालित हो सके। इसी क्रम में लगातार कांग्रेस के कई नेता नगर अध्यक्ष पद पर आसीन होने के लिए भोपाल में डेरा डाले हुए हैं और लगातार अपने पक्ष में लॉबिंग कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष के साथ-साथ जबलपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी नियुक्ति होना है। कांग्रेस पार्षद दल के कुछ नाम इस दौड़ में आगे चल रहे हैं। जिनमें से ऐसे नाम को कांग्रेस संगठन को चुनना पड़ेगा जो सदन में अपने 15 महीने के कार्यकाल के कार्यों को और एमआईसी द्वारा लिए गए निर्णय को भविष्य में सदन में तार्किक रूप से सही साबित कर सके और उठने वाले सवालों का सटीक जवाब दे सके।

पार्टी से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार विगत दिवस दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी से मुलाकात हो चुकी है और कमलनाथ द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा में भेजे जाने की मांग को हरी झंडी भी मिल चुकी है यानी पिछले कुछ अंतराल से कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें पर पूर्ण विराम लग जाएगा ।। दूसरी ओर नगर अध्यक्ष पद के लिए भी कई लोग जमकर हाथ पांव मार रहे हैं। और कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार अपने आकाओं के दरबार में दस्तक भी दे चुके हैं। इनमें से किस नाम को पैनल में आगे बढ़ाया जाएगा यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
दूसरी ओर यह खबर भी आ रही है कि संगठन को मजबूती से चलाने और सभी से संबंध में समन्वय स्थापित कर नगर कांग्रेस संगठन को आगे बढ़ाने में सक्षम नेताओं के नाम संगठन ने खुद सर्वे कर निकले हैं। इनमें कुछ पूर्व विधायकों के भी नाम है जो लंबे समय से सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे हैं और शहर भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में उनका अच्छा समन्वय है। कल भोपाल में वरिष्ठ नेताओं के बीच में गिने चुने कुछ नाम को लेकर मंथन होना है इसके बाद प्रदेश कांग्रेस का चौंकाने वाला निर्णय भी सामने आ सकता है।
कल 12 फरवरी को पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे जबलपुर नगर अध्यक्ष के लिए नाम का चयन और उन नामों पर विचार विमर्श कर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के लिए आने वाले थे लेकिन उनका आना संभवत नहीं हो पाएगा। कल भोपाल में ही नगर अध्यक्ष के लिए नाम पर मंथन होने की जानकारी सामने आ रही है। इसके लिए लिए कुछ पूर्व जनप्रतिनिधियों को भोपाल भी बुलाया गया है। जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जबलपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद के लिए नाम का चयन कर घोषणा कर सकते है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » पूर्व विधायक बन सकते हैं नगर कांग्रेस के अध्यक्ष, राज्यसभा में जा सकते है कमलनाथ
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket