जबलपुर जय लोक अपडेट। शहर में गुंडागर्दी चरम पर हावी है इसका अंदाजा इसी वीडियो से लगाया जा सकता है। जहां कार और कई मोटरसाइकिलों में सवार होकर आए गुंडो ने शहर के एक पेट्रोल पंप पर जमकर उत्पाद मचाया तोड़फोड़ की और वहां के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। यह घटना 8:45 पर घटित हुई और देर रात तक इस मामले में राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस मामला दर्ज करने से पीछे हट रही थी। जब शहर के पेट्रोल पंप ही सुरक्षित नहीं है तो गुंडे और बदमाशों से आम आदमी कैसे सुरक्षित हो सकता है। बड़ी दिलेरी के साथ हमलावरों की पूरी टोली धमकी देकर वापस आई और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगी। विवाद का कारण पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों की गलती इतनी थी कि उसने बिना पैसे लिए पहले पेट्रोल डाल दिया और जब पेट्रोल डलवाने वाले किनारे खड़े होकर पैसे इकट्ठा करने लगे तो पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उन्हें पैसे चुकाने के लिए टोक दिया। इसी बात को आरोपियों ने विवाद का कारण बना लिया और धमकी देकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद दर्जनों हमलावरों के साथ आरोपी वापस पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह वाक्य रानीताल स्थित पेट्रोल पंप पर घटित हुआ है। जो शहर के मध्य स्थल में मौजूद है। इस पेट्रोल पंप के आसपास समानता पुलिस की गश्त होती रहती है। लेकिन घटना के समय कोई भी पुलिस वाला मौके पर नहीं पहुंचा था। काफी देर तक पेट्रोल पंप पर तांडव मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। देर रात तक इस मामले में पुलिस मामला दर्ज करने में राजनीतिक दबाव झेल रही थी।
देखें वीडियो
