Download Our App

Home » Uncategorized » मेट्रो हॉस्पिटल में एक साथ हुआ हनुमान चालीसा का वाचन, बज उठे कई शंख

मेट्रो हॉस्पिटल में एक साथ हुआ हनुमान चालीसा का वाचन, बज उठे कई शंख


जबलपुर (जयलोक)
पूरी संस्कारधानी आज अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर धर्मधानी हुई है। इसी क्रम में शहर के प्रतिष्ठित बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल में भी आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अस्पताल प्रांगण में स्थित बांके बिहारी जी के मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कल 21 जनवरी को प्रात: अखंड रामायण पाठ का प्रारंभ हुआ जिसका समापन आज हुआ। इसके पश्चात 11:&0 बजे सैकड़ों लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कई शंख एक साथ बज उठे और माहौल में जोश, उत्साह और श्री राम के आगमन की खुशी साफ-साफ  झलकने लगी।  इसके बाद अस्पताल के डायरेक्टर राजीव बड़ेरिया, सौरभ बड़ेरिया एवं डॉक्टर शैलेंद्र राजपूत, डॉक्टर हर्ष सक्सेना, डॉक्टर अजय सेठ, डॉ. राजीव सावंत, डॉ. सुनील गुलाटी, डॉ. राहुल चतुवेर्दी, डॉ केके वर्मा, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. सुदीप चतुवेर्दी, पंकज गुप्ता, आशीष अग्रवाल, रिंकू जैन, यतिन महिदार, डॉ. संतोष शुक्ला आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।सभी के द्वारा पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण कर अस्पताल में भर्तीे मरीजों को प्रभु श्री राम के आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद में मिष्ठान वितरण किया गया। राम धुन और भजन के बीच श्री राम के आगमन की खुशी मनाते हुए जमकर आतिशबाजी भी की गई और सभी को अस्पताल प्रबंधन के द्वारा बधाइयां भी दी गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मेट्रो हॉस्पिटल में एक साथ हुआ हनुमान चालीसा का वाचन, बज उठे कई शंख

Top Headlines

Live Cricket