Download Our App

Home » Uncategorized » शराब 15 प्रतिशत हुई महँगी धर्मस्थलों से 1.5 कि.मी.दूर होंगी दुकानें

शराब 15 प्रतिशत हुई महँगी  धर्मस्थलों से 1.5 कि.मी.दूर होंगी दुकानें

मोहन कैबिनेट के फैसले

भोपाल (जयलोक)
आज मोहन कैबिनेट बैठक में विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पास किया गया है, इसके बाद विश्वविद्यालयों के कुलपति अब कुलगुरु के नाम से जाने जाएंगे।साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश में शराब दुकान अब धार्मिक स्थलों और स्कूलों से डेढ़ किलोमीटर दूर पर ही होगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में शराब 15 प्रतिशत महंगी कर दी गई है।
आज मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट सम्पन्न हुई।इस बैठक कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई ।कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि अब मध्य प्रदेश में धार्मिक स्थलों और स्कूलों से डेढ़ किमी की दूरी पर शराब दुकानें होगी और विवि में कुलपति को अब कुलगुरू कहा जाएगा, यह फैसला आज कैबिनेट में लिया गय है।
इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
तुलसी सिलावट ने आगे बताया कि  आज कैबिनेट में राज्य सरकार ने मदिरा दुकानों के वार्षिक मूल्य में 15त्न की वृद्धि की है, पिछले वर्ष ये 10 प्रतिशत थी। ये वृद्धि सरकार की राजस्व आय बढ़ाने का एक बड़ा माध्यम बनेगी।
अन्नदाता जो हमारे मध्य प्रदेश के विकास एवं प्रगति की बुनियाद है, हमारा अन्नदाता उसको लगातार हम जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण देंगे, इससे रामराज्य की कल्पना साकार होगी।
बैठक में विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक हमने पास किया है, इसके बाद विश्वविद्यालयों के कुलपति अब कुलगुरु के नाम से जाने जाएंगे।
कैबिनेट बैठक में जिला स्तर पर जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन का संचालन किया जाने की स्वीकृति दी गई है।
जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा इस कार्य हेतु मानव संसाधन का चयन भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विज्ञापन जारी कर किया जाएगा, चाइल्ड हेल्पलाइन के समस्त कर्मचारी संविदा पर रखे जायेंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शराब 15 प्रतिशत हुई महँगी धर्मस्थलों से 1.5 कि.मी.दूर होंगी दुकानें

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!