जबलपुर (जयलोक)। होली के दूसरे दिन पनगार में 8 वर्षीय मासूम की लाश तालाब में मिलने से हंगामा मच गया। आक्रोशित लोगों ने शराब दुकान में तोडफ़ोड़ करते हुए आग लगा दी। घटना 26 मार्च की बताई जा रही है। आक्रोशित लोगों को आशंका है कि किसी शराबी ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की है। पनागर थाना अंतर्गत जलगांव इलाके में विगत 26 मार्च की रात एक 8 वर्ष की मासूम टॉयलेट के लिए घर से बाहर निकली थी। जिसके बाद से उसका पता नहीं चला। लोगों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव क्षेत्र में बने तालाब में उतराता हुआ मिला। मासूम का शव देखकर ग्रामीण भडक़ उठे और दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर करते हुए शराब दुकान में आग लगा दी। वहीं आक्रोशित भीड़ को देखते हुए शराब दुकान के कर्मचारी दुकान के बाहर की ओर भागे। ग्रामीणों का आरोप है कि मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया है। वहीं इस मामले में पनागर थाना प्रभारी अजय बहादुर ङ्क्षसह ने कहा कि बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हो सकेगी।
पनागर में शराब दुकान में लगाई आग मासूम की मौत से भडक़े ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Post Views: 410
RELATED LATEST NEWS
भगवान को प्राप्त करने के नौ मार्ग हैं-डॉ. ब्रह्मचारी इन्दुभवानन्द जी
April 28, 2024
6:57 pm
एनएसजी और एनआईए के सामने आएगा शमीम का पाकिस्तानी कनेक्शन
April 28, 2024
5:17 pm
Top Headlines
भाजपा नेता की गर्दन पर चाकू मारा
April 28, 2024
9:40 pm
जबलपुर जय लोक अपडेट। शहर में बढ़ता अपराधियों का हौसला पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है। आज देर शाम
भाजपा नेता की गर्दन पर चाकू मारा
April 28, 2024
9:40 pm
भगवान को प्राप्त करने के नौ मार्ग हैं-डॉ. ब्रह्मचारी इन्दुभवानन्द जी
April 28, 2024
6:57 pm
एनएसजी और एनआईए के सामने आएगा शमीम का पाकिस्तानी कनेक्शन
April 28, 2024
5:17 pm
अपनी डफली अपना राग… भाजपा के हर नेता का अपना प्रचारक : कांग्रेस में यह व्यवस्था ही नहीं
April 28, 2024
4:55 pm