Download Our App

Follow us

Home » Uncategorized » अब तीन इंजन की सरकार करेगी शहर का विकास-महापौर

अब तीन इंजन की सरकार करेगी शहर का विकास-महापौर

नगरसत्ता, प्रदेश और केन्द्र की सत्ता का बेहतर तालमेल होगा

जबलपुर (जयलोक)
जबलपुर की नगर सत्ता पर काबिज महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के कल अचानक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के इस कदम को लेकर उनका यह कहना है कि उन्हें यह लगा कि जबलपुर में अगर तीन इंजन वाली सरकार होगी तो शहर का विकास और तेजी के साथ होगा और शहर महानगर बनेगा। जनता की आशाओं पर खरा उतरने के लिए ही उन्होंने भाजपा में शामिल होने का यह काम किया है। अभी तक शहर में नगर सत्ता का जो इंजन था वह विपरीत दिशा वाला रहा है। इस अकेले इंजन से शहर के विकास की गाड़ी तेजी से नहीं दौड़ पा रही थी। अब नगरसत्ता तथा प्रदेश और केन्द्र की सत्ता की तीन इंजन वाली सरकार एक ही दिशा में चलेगी और वह दिशा होगी शहर का विकास।
जबलपुर के विकास की बहुत सारी योजनाएं ऐसी हैं जो कि प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार से संबंधित होती हैं। इन योजनाओं से नगर निगम अभी तक दूर रहा है। लेकिन अब नगर निगम के भाजपा के महापौर के रूप में वे प्रदेश शासन और केन्द्र शासन की योजनाओं में भी अपना ध्यान आकर्षित कराएंगे। वहीं वे प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार से जबलपुर शहर के विकास की नई-नई योजनाओं के लिए स्वीकृतियाँ भी आसानी से करा सकेंगे। महापौर ने यह विश्वास व्यक्त किया है कि अब वे जबलपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विकास की गति को और तेज करेंगे। महापौर ने यह भी उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम राज की जो परिकल्पना की है उसे पूरा करने में भी वे हर संभव प्रयास करेंगे। अपने भाजपा में शामिल होने को लेकर महापौर ने एक बात यह भी कही है कि कांगे्रस के शीर्ष नेतृत्व ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिस तरह से बहिष्कार किया उससे भी वे बहुत आहत रहे।
महापौर को भाजपा में लाना महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी गई
महापौर के भाजपा में शामिल होने के मौके पर पूरा शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को भाजपा में शामिल करने के लिए भाजपा कार्यालय में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रहा। इससे यह साबित होता है कि महापौर के भाजपा में शामिल होने को लेकर इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर माना गया है। महापौर जब भाजपा की सदस्यता ले रहे थे३ तब भाजपा के केन्द्रीय संगठन के दो पर्यवेक्षक, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, संपतिया उईके, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा विधायक इंदु तिवारी, अभिलाष पांडे के साथ ही अन्य नेतागण भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने महापौर के कांगे्रस में शामिल होने पर यह भी कहा कि अब महाकौशल से कांगे्रस का सफाया हो रहा है।
मंत्री राकेश ङ्क्षसह ने महापौर को भाजपा में लाने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कांगे्रस के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराने में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद और प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश ङ्क्षसह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राकेश सिंह अपने वाहन में ही महापौर को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँचे थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अब तीन इंजन की सरकार करेगी शहर का विकास-महापौर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket