जबलपुर (जयलोक)
नगर के लोगों और बच्चों के बीच बहुप्रतीक्षित ओजस्विनी महोत्सव की शुरुआत आगामी 2 फरवरी से होने जा रही है। 17 सालों से आयोजित हो रहे इस मेले में हजारों-लाखों की संख्या में लोग मनोरंजन और नई-नई वस्तुएं देखने खरीदने आते है। बच्चों के बीच में इस मेले का अलग ही आकर्षण है और सभी को इस मेले का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी इस मेले में विभिन्न प्रकार के झूले और आकर्षक नए -नए स्टाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
इस गांधी शिल्प बाजार और व्यापार मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से व्यापारी आकर्षक वस्तुएं लेकर आ रहे है। आगामी 2 फरवरी से यह मेला एक बार फिर जबलपुर वासियों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। 2 फरवरी से प्रारंभ होकर 11 फरवरी तक इस मेले का आयोजन शहीद स्मारक मैदान गोल बाजार में होगा। इस बड़े मैदान में पाँच पंडाल लगाए गए हैं जिनमें कपड़ों की आकर्षक रेंज के साथ कृषिम आभूषण की बड़ी रेंज देखने को मिलेगी, वहीं कॉस्मेटिक का बड़ा कलेक्शन देखने को मिलेगा। फैशन, ऑटोमोबाइल, शैक्षणिक संस्थाओं के स्टॉल, आकर्षण फर्नीचर, हस्तशिल्प की आकर्षक कलाकृतियाँ, रियल स्टेट, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ों के देशभर से आने वाली आकर्षक वस्तुएं, घरेलू उपकरण, सहित बहुत सारी आकर्षक चीज लोगों को तैयार मिलेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए एक से बढक़र एक नवीन झूले भी मेले का प्रमुख हिस्सा होंगे। इस मेले की एक खासियत ये भी है की यहाँ पर देश भर के मशहूर खाने के आइटम भी उपलब्ध होते हैं। स्थानीय निर्माताओं के साथ भोजन और स्नैक्स के निर्माता अन्य प्रदेशों और शहरों से भी यहाँ आकर स्टॉल लगते है। मनोरजन के अलावा लजीज भोजन भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगा।
![Jai Lok](https://secure.gravatar.com/avatar/47b82cb127ede5c425d568356794875f?s=96&r=g&d=https://jailok.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)