Download Our App

Follow us

Home » Uncategorized » लोकसभा के लिए महापौर के नाम पर ही लगेगी मुहर

लोकसभा के लिए महापौर के नाम पर ही लगेगी मुहर

  • वरिष्ठ नेता भी अन्नू पर चुनाव लड़ने बना रहे हैं दबाव

जबलपुर (जयलोक)
लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से कुछ सीटों पर बहुत शीघ्र ही कांगे्रस के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने के संकेत मिल चुके हैं। जबलपुर लोकसभा सीट के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के नाम पर ही मुहर लग सकती है। प्रदेश कांगे्रस के दिग्गज नेता भी महापौर पर लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। पिछले दिनों लोकसभा के लिए स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन प्रतिमा पाटिल की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो चुकी है। जबलपुर लोकसभा सीट के लिए कांगे्रस के उम्मीदवार के रूप में महापौर जगत बहादुर ङ्क्षसह अन्नू का नाम लगभग तय माना जा रहा है, ऐसे दावे किए जा रहे हैं।
जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा क्षेत्रों में से 4 विधानसभा क्षेत्र शहर के तथा ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ वार्ड भी नगर निगम सीमा में आते हैं। महापौर जगत बहादुर ङ्क्षसह अन्नू का शहर के सभी वार्डों में निरंतर संपर्क बना रहता है। इस नाते भी उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार माना जा रहा है। जगत बहादुर सिंह अन्नू लंबे समय से नगर कांगे्रस के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में कांगे्रस को निरंतर सक्रिय भी रखा है। संगठन के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तथा कांगे्रस से जुड़े सभी संगठनों से वे निरंतर संपर्क भी बनाए हुए हैं। उनकी इस वजह से कांगे्रसजनों में भी अच्छी पैठ बनी हुई है। जबलपुर के लोकसभा प्रभारी डॉ. सुखदेव पांसे भी उम्मीदवारों के नामों को लेकर जायजा ले चुके हैं। यह भी बताया जा रहा है कि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के लिए कांगे्रसजन अपनी माँग प्रदेश संगठन से कर रहे हैं। चार विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में सर्वसम्मति से उनका नाम प्रदेश कांगे्रस को भेजा हुआ है।
लोकसभा के लिए भाजपा के भार्गव और परमार पर्यवेक्षक
भारतीय जनता पार्टी ने भी लोकसभा के लिए प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 6 लोकसभा सीटों को अपनी प्राथमिकता में लिया है। इन 6 लोकसभा सीटों में जबलपुर लोकसभा सीट भी सम्मिलित है। अभी तक सांसद रहे राकेश सिंह विधानसभा का चुनाव लडक़र मंत्री भी बन चुके हैं। इसलिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जबलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार के चयन के लिए दो पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साथ ही इंदर सिंह परमार को पर्यवेक्षक बनाया गया है। ये पर्यवेक्षक बहुत शीघ्र ही उम्मीदवारों के नाम को लेकर रायशुमारी करेंगे।
राकेश सिंह और विश्नोई भी पर्यवेक्षक बने – नरसिंहपुर, होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक मंत्री राकेश सिंह तथा पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को पर्यवेक्षक बनाया गया है। अभी तक होशंगाबाद के सांसद रहे राव उदय प्रताप सिंह गाडरवारा से विधायक चुने गए हैं। वे मंत्री भी बन चुके हैं। अब होशंगाबाद सीट से भाजपा नए उम्मीदवार का चयन करेगी। जबलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक अजय विश्नोई तथा मंत्री श्रीमती संपतिया उईके को सीधे लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है। सीधी लोकसभा क्षेत्र भाजपा की सांसद रहीं रीति पाठक भी विधायक बन चुकी हैं। इसलिए उनके स्थान पर भी नया उम्मीदवार भाजपा को चुनना हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » लोकसभा के लिए महापौर के नाम पर ही लगेगी मुहर
best news portal development company in india

Top Headlines

ऐसी घटनों से तो मानवता ही मर जाए 13 साल के भाई ने किया 9 साल की सगी बहन से रेप, माँ और बहनों के सामने गला घोंटा :मोबाइल का गलत इस्तमाल बना कारण

पोर्न की लत में नाबालिग भाई ने की वारदात,  दो बहनों ने भी छिपाया रीवा/ भोपाल (जय लोक) प्रदेश के

Live Cricket