Download Our App

Follow us

Home » राजनीति » नगर सरकार तेजी से चलने लगी प्रदेश सरकार के साथ…..सही व्यक्ति सही स्थान पर आया है-राकेश सिंह

नगर सरकार तेजी से चलने लगी प्रदेश सरकार के साथ…..सही व्यक्ति सही स्थान पर आया है-राकेश सिंह

लोक निर्माण मंत्री के साथ बैठाया महापौर ने तालमेल 

जबलपुर (जयलोक)
नगर सत्ता के मुखिया महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से ही उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ अपनी कदमताल तेज कर दी है। कल उन्होंने विमानतल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का पहली बार आत्मीयता के साथ स्वागत किया। पहली बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रोटोकॉल का टकराव यहां नजर नहीं आया और नगर के प्रथम नागरिक के पद को उचित सम्मान मिला।
वहीं महापौर अन्नू ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ मिलकर आयोजनों में भाग लेने की शुरुआत भी कर दी है। महापौर अन्नू केंद्र और प्रदेश की सरकार के साथ नगर सत्ता के इंजन को साथ चलाने की घोषणा कर चुके हैं और तीन इंजन की सरकार के साथ शहर विकास के कार्यों को गति देने का निर्णय भी कर चुके हैं। शहर के राजनीति का प्रमुख शक्ति केंद्र कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कल भी यह बात कही है की महापौर अन्नू का भाजपा में आना सही व्यक्ति का सही स्थान पर आना है। इससे जबलपुर के विकास को गति मिलेगी। कल लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मेडिकल से लेकर तिलवारा तक 50 करोड़ रुपए की लागत से नई सडक़ के निर्माण कराने की घोषणा की। वहीं उन्होंने पश्चिम क्षेत्र में कई विकास कार्यों की सौगात भी दी और उन्होंने इस क्षेत्र में सामुदायिक भवन के निर्माण, नलकूप खनन, रंगमंच निर्माण और सडक़ों के निर्माण के लिए क्रमश: 45 लाख और 38 लाख से ज्यादा की राशि भी स्वीकृत की। कल लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ महापौर अन्नू ने नर्मदा जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भी निरीक्षण किया और उनके साथ बैठक में भाग लेकर तैयारी को अंतिम रूप भी दिया।
डूबती नाव है कांग्रेस, जो निकल नहीं पा रहे उनकी कसमसाहट दिख रही है – वहीं शनिवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने आए मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के कांग्रेस पार्टी से भाजपा में आने पर कहा कि महापौर अन्नू मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर पार्टी में आएं हैं। उन्होंने एक ठीक समय पर, ठीक कदम उठाया है। कांग्रेस पार्टी की नीति रीतियों से नाराज होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। महापौर के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर चुटकी लेते हुए मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान में एक डूबती हुई नाव है। जिसमें स्वाभाविक है कि कोई भी उस नाव में बैठना नहीं चाह रहा है। जो बैठे हुए हैं वो भी निकलना चाहते हैं, लेकिन नहीं निकल पा रहे हैं। उनके भीतर की कसमसाहट नाराजगी के रूप में बाहर निकल रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » नगर सरकार तेजी से चलने लगी प्रदेश सरकार के साथ…..सही व्यक्ति सही स्थान पर आया है-राकेश सिंह
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket