जबलपुर (जयलोक)।
मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो के. आर. एस. संबाशिव राव ने भोपाल में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंद्रसिंह परमार से भेंट की। इस दौरान डॉ. भरत शरण सिंह अध्यक्ष, मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, भोपाल (मध्य प्रदेश) की भी उपस्थिति रही।
भेंट वार्ता के दौरान कुलपति ने मंगलायतन विवि के द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार एवं छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए उठाए गए शैक्षणिक कदमों के बारे में उच्च शिक्षा मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था के कुलपति को बधाई दी एवं राष्ट्र लक्ष्य और छात्र हित को ध्यान में रखते हुए विवि द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान संस्था के कुलसचिव डॉ. बीएस नागाकिशोर, रिसर्च सेल समन्वयक डॉ. वसूजा देवी किशोर, निदेशक प्रशासन डॉ. आशुतोष सक्सेना उपस्थित रहे। उच्च शिक्षा मंत्री ने संस्था के सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विदित होवे कि मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति इस समय अपने तीन दिवसीय प्रवास में भोपाल और उज्जैन जाएंगे।

![Jai Lok](https://secure.gravatar.com/avatar/47b82cb127ede5c425d568356794875f?s=96&r=g&d=https://jailok.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)