Download Our App

Home » भारत » 4 को होगा रादुविवि में कर्मचारी संघ चुनाव का मतदान

4 को होगा रादुविवि में कर्मचारी संघ चुनाव का मतदान

जबलपुर (जयलोक)। रानीदुर्गावती विश्व विद्यालय कर्मचारी संघ चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। मतदान चार मार्च को होगा। गुरूवार को इसका कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। इसमें नामांकन से लेकर मतदान एवं परिणामों की घोषणा जैसी सभी प्रक्रिया आगमी 13 दिनों के अंदर पूरी प्रक्रिया करनी होगी। चुनाव प्रक्रिया में 434 कर्मचारी शामिल होंगे। इसके लिए चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किया जा चुका है। विवि प्रशासन के आदेश अनुसार आज से 26 फरवरी तक नामांकन प्रपत्र प्राप्त किये जा सकेंगे। पत्रों का वितरण आज सुबह 11 बज से प्रारंभ कर दिया गया है जो शाम 4 बजे तक स्थापना विभाग में वितरित किए जाएंगे। नामांकन प्रपत्रोंको जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी को दोपहर दो बजे तक है। इसी दिन से वैध नामांकन प्रपत्रों की जाँच सूची जारी की जाएगी। 28 फरवरी की शाम चार बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। चार मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक पंडित कुंजीलाल दुबे प्रेक्षागृह में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। मतगणना एवं विजय प्रत्याशियों के नाम की घोषणा चुनाव बाद होगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » 4 को होगा रादुविवि में कर्मचारी संघ चुनाव का मतदान

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket