Download Our App

Home » भारत » पाक का जासूस सेना छावनी का सफाई सेवक गुप्त सूचना भेजने के आरोप में गिरफ्तार

पाक का जासूस सेना छावनी का सफाई सेवक गुप्त सूचना भेजने के आरोप में गिरफ्तार

फगवाड़ा। पंजाब पुलिस ने कपूरथला सैन्य छावनी में सफाई सेवक के रूप में कार्यरत एक असैन्य कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव तूरा ने आज बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान कपूरथला जिले के मुशकवेद निवासी राजा के रूप में हुई है। उसे नियमित गश्त और जांच अभियान के दौरान कंजली के वाई-पॉइंट के पास से हिरासत में लिया गया।

 

उन्होंने बताया कि राजा सेना छावनी में संविदा पर एक निजी सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की तलाशी ली और कथित तौर पर उसमें पाकिस्तान में मौजूद संपर्कों के साथ बातचीत के सबूत मिले।

 

जांच अधिकारियों का दावा है कि आरोपी प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्रों की तस्वीरें और सैन्य प्रतिष्ठानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था। ऐसे संकेत हैं कि आरोपी को कथित तौर पर दी गई जानकारी के बदले पाकिस्तानी आकाओं से पैसे मिल रहे थे। अधिकारियों ने इस मामले को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन’ बताया और दावा किया कि प्रेषित जानकारी रक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, अखंडता और परिचालन गोपनीयता से जुड़ी है।
उन्होंने कहा कपूरथला के कोतवाली थाने में शासकीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 4 और 5 के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और साझा की गई जानकारी का पता लगाने एवं उसके संभावित सहयोगियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियाँ भी जाँच में शामिल हो रही हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » पाक का जासूस सेना छावनी का सफाई सेवक गुप्त सूचना भेजने के आरोप में गिरफ्तार
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर

Live Cricket