
जबलपुर (जयलोक)। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे शातिर बदमाश को तिलवारा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस को एक पिस्तौल और दो कारतूस मिले हैं। तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि बाजनामठ संग्राम सागर हनुमान मंदिर के पास जेडीए कालोनी में 1 युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है जो कमर में पिस्टल खोसें है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अंकित रैकवार निवासी गोरखपुर बताया। जिसकी तलाशी लेेने पर कमर में पीछे तरफ एक देशी पिस्टल जिसकी मैगजीन में 2 कारतूस लोड है खोंसे मिला। आरोपी अंकित रैकवार के कब्जे से देशी पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध पूर्व से आबकारी एक्ट, एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के4 अपराध पजीबद्ध है।

सरकारी ठेकों में कम बोली पर शिकंजा 30 फीसदी से अधिक छूट पर होगी जाँच




