Download Our App

Home » Uncategorized » मारपीट से भड़के अधिवक्ताओं ने थाने में दिया धरना

मारपीट से भड़के अधिवक्ताओं ने थाने में दिया धरना

जबलपुर (जय लोक)। केंट थाने में देर रात उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब पुलिस की कार्रवाही से भड़के अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर मोबाईल छीनने और मारपीट का आरोप लगाया। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने अधिवक्ता का वाहन रोककर उसके साथ मारपीट की फिर मोबाईल छीन लिया। काफी देर तक चले इस हंगामें के दौरान अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मी पर एफआईआर दर्ज करने पर पुलिस की कार्रप्रणाली पर सवाल उठाए। अधिवक्ता देेवेन्द्र नाथ ने केंट थाने में पदस्थ आरक्षक भूपेंन्द्र पटेल पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भूपेन्द्र ने उनके साथ मारपीट की और जब उन्होंने इसका वीडियो बनाना चाहा तो पुलिसकर्मी ने उनका मोबाईल छीन लिया। इस दौरान कॉलर पकडक़र उन्हें वाहन से बाहर निकालने की कोशिश की गई, जिससे उनकी नाक से खून निकलने लगा। इस बात की सूचना मिलते ही साथी अधिवक्ता केंट थाने पहुँच गए और पुलिसकर्मी पर कार्रवाही की मांग को लेकर थाने में धरना दे दिया। इस मामले में अधिवक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

सरकारी ठेकों में कम बोली पर शिकंजा 30 फीसदी से अधिक छूट पर होगी जाँच

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मारपीट से भड़के अधिवक्ताओं ने थाने में दिया धरना

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!