Download Our App

Home » दुनिया » पाक में तबाही मचाने वाली ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया

पाक में तबाही मचाने वाली ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया

नई दिल्ली।दक्षिण एशिया के सबसे घातक हथियारों में शुमार ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में खूब तबाही मचाई थी। अब इसी मिसाइल को दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया ने खरीदने का फैसला किया है। करीब 45 करोड़ डॉलर की इस डील से इंडोनेशिया न केवल अपनी नौसेना को मजबूत करेगा, बल्कि दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामकता का मुकाबला करने में भी सक्षम होगा। यह डील भारत की रक्षा निर्यात क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर जल्द ही हस्ताक्षर हो सकते हैं।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि वार्ता की करीब सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और अब केवल रूसी पक्ष से अंतिम स्वीकृति का इंतजार है, जिसके बाद कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए जा सकेंगे। भारत और इंडोनेशिया के बीच यह सौदा लंबे समय से चर्चा में है। इस साल जनवरी में इंडोनेशिया के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व की नई दिल्ली यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर विस्तार से बातचीत हुई थी।
भारत पहले ही ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री फिलीपींस को कर चुका है और अब इस अनोखी हथियार प्रणाली के लिए नए बाजार तलाश रहा है।

 

खमरिया में फटा हेंड ग्रेनेट एक कर्मचारी घायल, एफ 9 सेक्सन की घटना, काम के दौरान हुआ हादसा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » पाक में तबाही मचाने वाली ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket