Download Our App

Home » जबलपुर » लोकार्पण तो हुआ नहीं, गर्मी में ठंडे पानी की राहत लेकर लौट आये काँग्रेसी

लोकार्पण तो हुआ नहीं, गर्मी में ठंडे पानी की राहत लेकर लौट आये काँग्रेसी

जबलपुर (जयलोक)। विगत 4-5 दिनों से जबलपुर में फ्लाई ओवर को लेकर हो रही राजनीतिक हलचल अपने चरम पर थी। कल 14 जून की शाम 4 बजे कांग्रेस ने दशमेश द्वार के पास से फ्लाई ओवर ब्रिज को जनता के लिए रानीताल चौक तक चालू करने की माँग करते हुए इसके प्रदर्शन और लोकार्पण की घोषणा की थी। लेकिन भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस द्वारा राजनीतिक श्रेय लेने की हरकत बताई। तकनीकी रूप से सरकारी अधिकारियों ने भी इस पुल को अभी आवागमन के लिए तैयार नहीं होना बताया है। तत्कालीन पूर्व सांसद एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस पूरे मामले में कांग्रेस पर पलटवार करते हुए तीखा बयान दिया था। जिसके बाद कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ने भी पत्रकारवार्ता कर मंत्री के बयान का जवाब दिया था। बयानबाजी का यह युद्ध लगातार जारी रहा। इसी बीच कल कांग्रेसी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार लोकार्पण करने के लिए मदन महल मार्ग पर पहुँचे तो पुलिस ने पहले ही बैरिकेटिंग कर रखी थी। काफी देर हो हल्ला हंगामा चलने के बाद भी पुलिस ने कांग्रेसियों को फ्लाई ओवर पर जाने नहीं दिया। इस बीच पुलिस ने कांग्रेसियों के ऊपर दो-दो वाटर कैनन से पानी की बौछार छोडऩा शुरू कर दिया और कांग्रेसियों को वहां से तितर-बितर कर पीछे हटा दिया गया।
अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी-बड़ी संख्या में पुलिस ने कांग्रेसियों को भी गिरफ्तार किया शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने इसे सत्ता पक्ष की मनमानी और पुलिस बल के सहारे लोकतंत्र की हत्या निरुपित किया, उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन शांतिपूर्वक लोकार्पण करने जा रहे थे। पुलिस बल ने उन्हें रोका और बलपूर्वक गिरफ्तारी भी की।
पानी की ठंडी फुहार से नहाए कांगे्रसी अब इस पूरे हंगामा और हो हल्ले का हास्य व्यंग करने वालों ने यह परिणाम निकाला की चलो कोई बात नहीं लोकार्पण तो नहीं हुआ तो इतनी भीषण गर्मी में एकत्रित हुए कांग्रेसी और पसीना बहाते हुए आये कार्यकर्ताओं को पुलिस की ओर से ठंडे-ठंडे पानी की बौछारों से नहलाकर बड़ी राहत पहुँचाई। इसलिए कांग्रेसियों के मन में यह भाव तो नहीं आया होगा कि भले ही लोकार्पण की जिद्द पूरी नहीं हो सकी लेकिन इतनी भीषण गर्मी में शाम के समय ठंडे-ठंडे पानी की बौछार से नहा कर दिन भर की सड़ी गर्मी से राहत तो जरूर मिल गई। कांग्रेसियों का हुजूम आगे बढ़ पाता इससे पहले पुलिस ने वॉटर केनन चलानी शुरु कर दी, कांग्रेसी नारे लगाते रहे, जनता का फ्लाईओवर जनता करेगी लोकार्पण। इस पूरे हंगामे के दौरान जनता तो कहीं नजर नहीं आई लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के विरोध में जरूर नारेबाजी करते नजर आए।
बड़े नेताओं की अनुपस्थिति रही चर्चाओं में, कहां थे लखन, तरुण और विनय आदि बड़े नेता- इस पूरे आंदोलन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जिनमें वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक कैबिनेट मंत्री तरुण भनोट, पूर्व विधायक विनय सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ नेता आंदोलन के दौरान नजर नहीं आए। इस मुद्दे को भाजपा ने जमकर उठाया और भाजपा के कार्यकर्ताओं में सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां की। जब वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति के बारे में जानकारी एकत्रित की गई तो यह पता चला कि सभी सदस्यता कार्यक्रम में अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में होने के कारण इस आंदोलन में शामिल नहीं हो पाए।

भोपाल एनआईए टीम का झालावाड़ में छापा, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के शक में कपड़ा व्यापारी पर कार्रवाई

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » लोकार्पण तो हुआ नहीं, गर्मी में ठंडे पानी की राहत लेकर लौट आये काँग्रेसी
best news portal development company in india

Top Headlines

दैनिक जयलोक – प्रणाम जबलपुर-87 वॉ व्यक्तित्व, भारती वत्स : कविता से जेंडर सरोकारों तक की सक्रियता राजेंद्र चन्द्रकान्त राय

जबलपुर, (जयलोक )। प्रोफेसर भारती वत्स मूलत: कवि हैं, पर साहित्य केवल कागज और कलम तक ही सीमित नहीं होता,

Live Cricket