Download Our App

Home » News » अच्छी बारिश की कामना के साथ मां नर्मदा की आरती में शामिल हुआ कायस्थ समाज, ईरा नंदानी वूमेंस कायस्थ क्लब का आयोजन

अच्छी बारिश की कामना के साथ मां नर्मदा की आरती में शामिल हुआ कायस्थ समाज, ईरा नंदानी वूमेंस कायस्थ क्लब का आयोजन

जबलपुर (जयलोक)। ईरा नंदानी वूमेंस कायस्थ क्लब ने अच्छी बरसात के लिए मां नर्मदा की प्रतिदिन होने वाली महा आरती में शामिल होकर विशेष रूप से पूजन अर्चन किया एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका मूल उद्देश्य था कि सामाजिक उत्थान एवं सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार ईरा नंदनी वूमेन कायस्थ क्लब ने उमाघाट में माँ नर्मदा की महाआरती, पूजन का आयोजन किया।

इस अवसर पर ईरा नंदनी वूमेंस क्लब के सभी सदस्यों ने अपने पूरे परिवार के साथ माँ नर्मदा की स्तुति की और जबलपुर जल धन से संपन्न रहे तथा सभी स्वस्थ रहें और हमारे जबलपुर का आध्यात्मिक, आर्थिक विकास हो,  प्रदूषण मुक्त रहे यही कामना की गई।

स्वच्छता की शपथ- इस अवसर पर मां नर्मदा की स्तुति कर महाआरती समिति के संयोजक ओमकार दुबे ने सभी को स्वच्छता के प्रति शपथ ग्रहण करवाई। माँ नर्मदा के साथ ही अपने जबलपुर को सुंदर और साफ बनाने की प्रतिज्ञा भी की।

महिला गु्रप के सदस्यों ने पूजा की आरती सजाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की, जिसमें प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंजूषा श्रीवास्तव, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, स्वाति सक्सेना, किरण श्रीवास्तव, आरती वर्मा, नीलम वर्मा, मीतू सक्सेना, संगीता निगम तथा ईरा नंदनी वूमेन कायस्थ क्लब की अध्यक्षा श्रीमति शीतल श्रीवास्तव ने सामाजिक एकजुटता के विषय में प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्रुप की अंशुल वर्मा, सिमरन सक्सेना, निधि श्रीवास्तव, राजश्री खरे, निधि खरे, शालिनी वर्मा, शशि श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

समिति की ओर से सपत्नीक सम्मानित हुए परितोष वर्मा

कार्यक्रम में उपस्थित दैनिक जय लोक के संपादक परितोष वर्मा एवं धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी वर्मा का नर्मदा महा आरती समिति के संयोजक ओमकार दुबे एवं अन्य समिति के सदस्यों के द्वारा विशेष रूप से माँ नर्मदा की प्रतिमा को सरमाथे रखने एवं उनकी विशेष चुनरी आशीर्वाद स्वरुप उढ़ाकर सम्मानित किया गया।

 

 

मंत्रालयों में बड़े फेरबदल की तैयारी में हैं प्रधानमंत्री

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » अच्छी बारिश की कामना के साथ मां नर्मदा की आरती में शामिल हुआ कायस्थ समाज, ईरा नंदानी वूमेंस कायस्थ क्लब का आयोजन

Top Headlines

Live Cricket