Download Our App

Home » Uncategorized » अधीनस्थ कर्मचारियों पर ना छोड़ें काम स्वयं रहें सक्रिय : कलेक्टर अरुण कुमार

अधीनस्थ कर्मचारियों पर ना छोड़ें काम स्वयं रहें सक्रिय : कलेक्टर अरुण कुमार

पदस्थापना के बाद परिचय लिया, बताईं कार्यों की प्राथमिकताएं

जबलपुर (जयलोक)।  कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आज सुबह कलेक्टर कार्यालय में राजस्व प्रकरणों एवं सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह एवं अखिलेश सिंह सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी एसडीएम को शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने और संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत संपर्क कर लंबित प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले की रैंकिंग में सुधार की पूरी संभावना है। इसके लिए एसडीएम स्वयं सक्रिय होकर शिकायतों की समीक्षा करें और जिम्मेदारी केवल अधीनस्थ कर्मचारियों पर न छोड़ें। उन्होंने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार कर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रयास करने पर जोर दिया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्देश दिए कि एसडीएम अपने अनुविभाग में राजस्व विभाग के साथ अन्य सभी विभागों की शिकायतों की भी नियमित समीक्षा करें। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
शिकायतकर्ताओं से करें संवाद
बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का वास्तविक समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने फोर्स क्लोज के लिए भेजे गए प्रकरणों की भी समीक्षा करने और आवश्यकता पडऩे पर शिकायतकर्ताओंं से दूरभाष पर चर्चा कर स्थिति जानने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें प्रशासनिक कार्यप्रणाली का आईना हैं। इनके समय पर और गुणवत्तापूर्ण निराकरण से आम नागरिकों को राहत मिलती है। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
शाम 5:45 बजे होगी दोबारा समीक्षा
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्देश दिए कि शिकायतों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा के लिए शाम 5:45 बजे पुन: बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने सभी एसडीएम को बैठक में विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए।
नव कलेक्टर की प्राथमिकता में रहेंगे राजस्व के प्रकरण
पदभार संभालते ही गुरूवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने प्रशासनिक कामकाज को परखा। उन्होंने कामकाज में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि अब राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के लिए रोजना सुबह दस बजे बैठक होगी।
वहीं स्वामित्व योजना में रजिस्ट्रियों की संख्या बढ़ाने, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय में निराकरण और सहकारी बैंक की ऋण वसूली की दैनिक निगरानी के निर्देश दिए।
उन्होंने पदभार ग्रहण करने के कुछ देर बाद ही योजनाओं, निर्धारित लक्ष्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन सहित लंबित शिकायतों की अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करने और नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने के निर्देश दिए।
ट्रेवलर वाहन से मझौली रवाना
कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के लिए आज मझौली विकासखंड के लिए कलेक्टर कार्यालय से ट्रेवलर वाहन द्वारा रवाना हुए। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गेहलोत तथा सभी विभागों के जिला अधिकारी भी रवाना हुए। अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों के दल मझौली विकासखंड के रानीताल क्लस्टर के ग्रामीण क्षेत्रों तथा नगर परिषद मझौली का भ्रमण करेंगे। इस दौरान शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया।

 

 

एक्सप्रेस-वे से होगा महाकोशल का विकास

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अधीनस्थ कर्मचारियों पर ना छोड़ें काम स्वयं रहें सक्रिय : कलेक्टर अरुण कुमार

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!