
स्कूटर को हाईवा ने मारी थी टक्कर
जबलपुर (जयलोक)। दमोहनाका-मदनमहल फ्लाईओवर पर कल देर रात हुए एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यहां देर रात स्कूटर सवार युवक को हाईवा ने टक्कर मार दी।
हादसे में दो युवकों को भी चोटें पहुँची हैं। गढ़ा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लटकारी के पड़ाव निवासी शरद उर्फ बड्डू बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है। देर रात 3-30 बजे अपने दोस्त अंकित झारिया व अमन केशरवानी के साथ अमन की एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 9684 से अमन की बुआ के यहंा देवताल जा रहे थे। एक्टिवा अमन चला रहा था। वह एवं अंकित पीेछे बैठे थे मदनमहल फ्लाई ओवर के उपर रोटरी पार किये तभी सामने से एक रेत हाईवा ट्रक का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये एक्टिवा में टक्कर मार दी, जिससे हम तीनों एक्टिवा सहित गिर गये। उसे सिर व अंकित के वायें हाथ के अंगूठे मे चोट आ गयी। अमन को सिर में चोट आने से मौके पर मृत्यु हो गयी।





