Download Our App

Home » Uncategorized » ऐसा ही होता गरबा.. आकर्षण स्किल हाउस में भक्ति आराधना की शानदार प्रस्तुति

ऐसा ही होता गरबा.. आकर्षण स्किल हाउस में भक्ति आराधना की शानदार प्रस्तुति

जीना क्लब के संयुक्त संयोजन में गरबा-दांडिया उत्सव सम्पन्न

जबलपुर, (जय लोक)। आकर्षण स्किल हाउस एवं जीना क्लब के संयुक्त संयोजन में आयोजित हुए मां भगवती की आराधना में गरबा डांडिया महोत्सव पूरे पारंपरिक अंदाज में मनाया गया।
कार्यक्रम में आए अतिथियों ने मुक्त कंठ से आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे ही होते हैं देवी आराधना में किए गए गरबे। आकर्षण स्किल हाउस की डायरेक्टर मंजूषा श्रीवास्तव और संजीव श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित भव्य गरबा-दांडिया उत्सव में 500-600 लोगों ने भक्तिमय माहौल में हर्षोल्लास, उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, विभिन्न विद्यालयों के संचालकों एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता कर आयोजन को यादगार बनाया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों के रूप में पार्षद श्रीमती अंजना मनीष अग्रहारी, पार्षद श्री विमल राय, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चमन श्रीवास्तव , दैनिक जय लोक के संपादक परितोष वर्मा, श्रीमती शालिनी वर्मा तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जीना क्लब की डायरेक्टर श्रीमती अनामिका सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।उत्सव में देवी पूजन, बाहुबली हनुमानजी की विशेष प्रस्तुति, महाआरती, बच्चों एवं महिलाओं द्वारा मनमोहक गरबा-दांडिया नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रस्तुतियां तथा विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरण जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पारंपरिक परिधानों, रंग-बिरंगी वेशभूषा, डांडिया की थाप और भक्तिमय वातावरण ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया।
आयोजन में अतिथियों का विशेष अंदाज में स्वागत किया गया साथ ही प्रस्तुति दे रहे बच्चों को भी विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।शहर की शांति व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार सहित पूरे थाने के स्टाफ  को भी मंच पर सम्मानित किया गया। आयोजक श्रीमती मंजूषा श्रीवास्तव एवं श्री संजीव श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों, विद्यालय संचालकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं पूरी आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

एक्सप्रेस-वे से होगा महाकोशल का विकास

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ऐसा ही होता गरबा.. आकर्षण स्किल हाउस में भक्ति आराधना की शानदार प्रस्तुति

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!