
ज़ीरो डिग्री स्थित स्कूल से निकली कछपुरा के पास मिली
जबलपुर (जयलोक)। एक 13 साल की मासूम बच्ची पारिवारिक परेशानियों के कारण नाराज होकर स्कूल के लिए निकली और लापता हो गई । इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी और 112 में भी शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल से सभी संबंधित पॉइंट पर इसकी सूचना दी गई और तत्काल जिले की पुलिस सक्रिय हुई और 13 वर्षीय बालिका को ढूंढने का कार्य प्रारंभ हुआ।
मासूम बालिका के पिता को लेकर माढ़ोताल थाने की एफआरबी 29 में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल आदित्य चौबे, पायलट सुरेंद्र तिवारी के द्वारा खोजा गया जो कि कछपुरा ब्रिज के पास मिली 13 साल की बालिका निजी स्कूल में पढ़ती है और वहीं से कहीं चली गई थी उसे ढूंढा गया। उसको उसके पिता मनीष के सुपुर्द किया गया। बच्ची और उसके पिता को यादव कॉलोनी पुलिस चौकी ले जाकर कार्यवाही पूर्ण की गई।





