Download Our App

Home » News » आरआई ने सीमांकन के लिए माँगी 1 लाख की रिश्वत

आरआई ने सीमांकन के लिए माँगी 1 लाख की रिश्वत

रिश्वतखोरों ने महँगाई में बढ़ाये दम
घर के सामने ले रहा था रिश्वत

जबलपुर (जय लोक)। रिश्वतखोर अधिकारियों ने भी महंगाई के जमाने में अपने रिश्वत के दाम बढ़ा दिए हैं। पहले जिस काम के लिए दो-पाँच हजार रुपए की माँग रिश्वत के रूप में की जाती थी वहीं अब इस काम के लिए रिश्वत के रूप में 10 गुना अधिक की माँग रिश्वतखोरों के द्वारा की जाने लगी है। जबलपुर जिले में पदस्थ एक राजस्व निरीक्षक ने हरामखोरी की परिकाष्ठा करते हुए भूमि सीमांकन के कार्य के लिए 1,00,000 की रिश्वत की माँग की। 80000 में सौदा तय हुआ। पीडि़त ने लोकायुक्त कार्यालय का दरवाजा खटखटाया इसके बाद आरोपी रक्षित निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ा गया। यह आरआई अपने घर के सामने रिश्वत ले रहा था। तभी उसे दबोच लिया गया।

आवेदक  रोहित जैन पिता चक्रेश कुमार जैन उम्र 37 साल निवासी संगम कॉलोनी, उखरी, जिला जबलपुर ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि करण सिंह लोधी उम्र 56 वर्ष पद राजस्व निरीक्षक, तहसील कार्यालय शहपुरा जिला जबलपुर के द्वारा रिश्वत की माँग की गई है।

आवेदक के व्यापारी मित्र द्वारा ग्राम कुलोन तहसील शहपुरा जिला जबलपुर में जमीन खरीदी गई थी। जिसके सीमांकन के लिए राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी द्वारा 1,00,000 की माँग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को की गई थी। शिकायत सत्यापन के दौरान अनावेदक आवेदक से 80000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गया था। आज सुबह अनावेदक करण सिंह लोधी राजस्व निरीक्षक शहपुरा  को 80000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7,13(1) बी, 13 (2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में निरीक्षक जितेंद्र यादव,  निरीक्षक राहुल गजभिए एव लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल था।

पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, जमीन नामांतरण के लिए पटवारी  ने माँगी थी रिश्वत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » आरआई ने सीमांकन के लिए माँगी 1 लाख की रिश्वत

Top Headlines

Live Cricket