Download Our App

Home » News » पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, जमीन नामांतरण के लिए पटवारी ने माँगी थी रिश्वत

पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, जमीन नामांतरण के लिए पटवारी  ने माँगी थी रिश्वत

जबलपुर (जय लोक)। जमीन नामांतरण के नाम पर एक युवक से पटवारी ने दस हजार रूपये रिश्वत की माँग की। रूपये ना देने पर पटवारी द्वारा युवक को कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे थे। जिससे परेशान होकर युवक ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त से की। जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने आज योजना बनाते हुए रिश्वतखोर पटवारी को 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

आवेदक संदीप कुमार निवासी पड़रिया पोस्ट गजे तहसील गोटेगांव जिला नरसिंहपुर ने बताया कि उसकी माताजी श्रीमती ममता देवी ने 7 एकड़ जमीन ग्राम मुआर, तहसील गोटेगांव में 29 अपे्रल को खरीदी थी। जमीन के नामांतरण के लिए हल्का पटवारी घनश्याम गढ़वाल 10 हजार रूपये की माँग कर रहा था। जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को किया। शिकायत सत्यापन के दौरान अनावेदक आवेदक से 5 हजार की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया।

आज पटवारी घनश्याम गढ़वाल आवेदक से 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पटवारी घनश्याम गढ़वाल ग्राम मुरदई तहसील गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में पदस्थ है। जिसने शिकायतकर्ता संदीप को रिश्वत की रकम लेकर अपने प्राइवेट कार्यालय, महिंद्रा शोरूम के बगल में, टीला गोटेगांव में बुलाया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। कार्रवाही में लोकायुक्त टीम में टीएलओ निरीक्षक राहुल गजभि, निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद रहा।

 

बहोरीपार में अवैध रेत खनन पर एसडीएम का छापा, वापस नदी में मिलाई रेत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, जमीन नामांतरण के लिए पटवारी ने माँगी थी रिश्वत

Top Headlines

Live Cricket