Download Our App

Home » News » आश्चर्य की बात है..जनता भी हंस रही है, गर्मी निकल गई..पेयजल समस्या नहीं फिर भी मटके फोड़ रहे नेता प्रतिपक्ष-अग्रवाल

आश्चर्य की बात है..जनता भी हंस रही है, गर्मी निकल गई..पेयजल समस्या नहीं फिर भी मटके फोड़ रहे नेता प्रतिपक्ष-अग्रवाल

दिखावे के प्रदर्शन से जनता को बरगलाने का प्रयास, अपरिपक्व नेता प्रतिपक्ष पचा नहीं पा रहे नगर विकास के कार्य

जबलपुर (जय लोक)। आश्चर्य की बात है.. शहर की जनता भी हंस रही है, पूरी गर्मी का मौसम निकल चुका है कुछ दिन और शेष बाकी है बरसात की दस्तक होने जा रही है। शहर में कहीं भी पेयजल को लेकर बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं हुई। जहां पाइपलाइन आदि खराब हुई समय सीमा में सुधार हो गया। महापौर के निर्देश पर इस बात का ध्यान रखा गया की जनता को अधिक परेशानी ना हो। ना ही सार्वजनिक रूप से पेयजल की समस्या हुई और ना ही ऐसी बातें प्रकाश में आई। फिर भी पब्लिसिटी स्टंट को अपनाते हुए और दिखावे का प्रदर्शन करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम के गेट पर मटके फोड़े और स्वयं हंसी का पात्र बने। यह कहना है वरिष्ठ भाजपा पार्षद कमलेश अग्रवाल का। अपने अनुभव के आधार पर श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में नगर सत्ता जिस प्रकार से विकास कार्यों के मामले में हर विषय पर बेहतर कार्य कर रही है और अच्छे परिणाम शहर की जनता के समक्ष ला रही है। यह सभी सकारात्मक बातें और विकास के कार्य नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष हजम नहीं कर पा रहा है।

3 सालों से महापौर अन्नू के कार्यकाल में नहीं हुआ मटका फोड़ प्रदर्शन
कमलेश अग्रवाल ने कहा कि शहर की जनता स्वयं इस चीज को महसूस कर रही है की जबलपुर नगर निगम ने अपनी पेयजल व्यवस्था को विस्तार देते हुए इसे मजबूत बनाया है। शहर के कुछ इलाकों में भौगोलिक स्थितियों के कारण जो चुनौतियां सामने है उनसे भी नगर निगम जल्द निपटकर वहां भी पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त कर देगा। विपक्ष कहीं ना कहीं इस बात से सहमत है कि पेयजल की व्यवस्था में सुधार हुआ है। यही कारण है कि विगत 3 वर्षों से नगर निगम में आए दिन होने वाले मटका फोड़ प्रदर्शन नहीं हुए। यह नगर सत्ता की बड़ी उपलब्धि है।

विकास कार्य नहीं हुई तो सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड में 230 करोड़ से अधिक के कार्य कैसे हुए

वरिष्ठ पार्षद श्री अग्रवाल ने इस बात पर भी ध्यान आकर्षण करवाया कि नेता प्रतिपक्ष यह आरोप लगा रहे हैं कि शहर में विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं। अगर ऐसा है तो और केवल उनके सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड में स्मार्ट सिटी और नगर निगम ने मिलकर अभी तक 230 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कैसे करवा दिए। जबलपुर की जनता को मिला आधुनिक स्टेडियम भी सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड के अंतर्गत है। नेता प्रतिपक्ष भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं अगर भ्रष्टाचार हुआ होता तो क्या इतना विकास कार्य होना संभव हो पता।पार्षद कमलेश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में नगर में हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। गुणवत्ता पूर्ण सडक़ों का निर्माण हो रहा है, बड़ी संख्या में बच्चों महिलाओं के लिए उद्यान बनाए जा रहे हैं, शहर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लग रहे हैं, कई स्थानों पर फुवारे लगाने और बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कर शहर को प्राकृतिक सुंदरता और सौगात देने का कार्य किया जा रहा है। यह सभी बातें नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष हजम नहीं कर पा रहा। वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को जलने के बजाय नगर विकास के विषयों पर सहयोग कर बराबरी करना चाहिए।

अपरिपक्व लोग अपने दलों को नुकसान पहुँचाते हैं

वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल ने कहा कि अपरिपक्व लोग जब किसी जिम्मेदार पद पर जुगाड़ और किसी की रहमत के कारण बैठ जाते हैं तो वे अपने ही दल को नुकसान पहुंचाने का कार्य जाने अनजाने में अपनी हरकतों से प्रारंभ कर देते हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी भी प्राप्त है कि कल के प्रदर्शन को लेकर जो विषय उठाए गए थे उस पर कांग्रेस पार्षद एक राय नहीं थे। कई पार्षदों ने विषयों को लेकर आपत्ति जताई थी, लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के द्वारा पूर्व में किए गए प्रदर्शन की नकल करते हुए पब्लिसिटी पाने के चक्कर में अपनी खिल्ली उड़वा ली।

 

निसर्ग रिसॉर्ट की लापरवाही से युवक को लगा करंट, पुलिस करेगी दोषियों पर कार्रवाही

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » आश्चर्य की बात है..जनता भी हंस रही है, गर्मी निकल गई..पेयजल समस्या नहीं फिर भी मटके फोड़ रहे नेता प्रतिपक्ष-अग्रवाल

Top Headlines

Live Cricket