Download Our App

Home » News » इटली की अंग्रेजी शिक्षिका ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन स्कूल के बच्चों को पढ़ाएंगी

इटली की अंग्रेजी शिक्षिका ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन स्कूल के बच्चों को पढ़ाएंगी

शिक्षिका जियाडा निकोला से छात्र सीखेंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर की अंग्रेजी एवं रोबोटिक्स

जबलपुर (जय लोक)। संस्कारधानी के बढ़ते शिक्षा स्तर के लिए यह बेहद सकारात्मक बात है कि एक बार फिर विदेश से शिक्षक आकर जबलपुर के स्कूल में छात्र छात्राओं को पढ़ाएंगे। इस निर्णय से जहां स्कूल के बच्चों को अंतराष्ट्रीय स्तर के अनुभव का भी लाभ मिलेगा।
ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन स्कूल ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। इटली की शिक्षिका जियाडा निकोला ने आज विद्यालय में औपचारिक रूप से अपनी सेवाएँ प्रारंभ कीं। विद्यालय के चेयरमैन, अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद एवं प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

जियाडा निकोला इटली से बैचलर ऑफ  इंजीनियरिंग, बिजनेस सर्टिफिकेशन तथा बैचलर ऑफ  लैंग्वेजेज की शिक्षा प्राप्त कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने इंग्लैंड एवं आयरलैंड से अंग्रेज़ी भाषा का विशेष अध्ययन एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वे ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन के विद्यार्थियों को रोबोटिक्स तथा अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण देंगी।

अपने संबोधन में जियाडा निकोला ने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की अंग्रेजी बोलने की क्षमता विकसित करना, सही उच्चारण पर विशेष कार्य करना तथा उन्हें वैश्विक मंच के अनुरूप आत्मविश्वासी बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन के प्रत्येक छात्र की अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ विकसित की जाएगी, जिससे वे दुनिया के किसी भी मंच पर प्रभावशाली संवाद स्थापित कर सकें।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग सोनी ने कहा कि ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन सदैव वैश्विक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। पिछले कई वर्षों में विद्यालय में 100 से अधिक विदेशी शिक्षक एवं शिक्षा विशेषज्ञ विभिन्न देशों से आकर विद्यार्थियों को शिक्षित एवं प्रेरित कर चुके हैं। जियाडा निकोला का आगमन उसी अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।

 

भारत पहुँची जापान की प्रधानमंत्री रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » इटली की अंग्रेजी शिक्षिका ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन स्कूल के बच्चों को पढ़ाएंगी

Top Headlines

Live Cricket