Download Our App

Home » News » इसी माह तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 111 के पार हुआ पेट्रोल, आज सुबह से लागू हुए नए दाम

इसी माह तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 111 के पार हुआ पेट्रोल, आज सुबह से लागू हुए नए दाम

जबलपुर (जयलोक)। पूरे देश के साथ मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस माह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने आज शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 94 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 94 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरें लागू होने के बाद प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल 112 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। शहर में अब पेट्रोल 111.70 रुपए और डीजल 96.89 रुपए प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है।
अब तक हो चुकी है लगभग 5 रुपए की वृद्धि- डीजल-पेट्रोल की दरों में पहली बढ़ोतरी 15 मई को हुई थी, जब कीमतों में लगभग 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया। इसके बाद 19 मई को दूसरी बार करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। अब ताजा संशोधन के बाद मई महीने में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें कुल मिलाकर लगभग 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय कीमतों को देखें तो अभी भारतीय तेल विपणन कंपनियां घाटे में चल रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का सीधा असर- विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी इसका सबसे बड़ा कारण है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव से पहले कू्रड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, लेकिन अब इसकी कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल चुकी है। एक समय तो कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर के करीब पहुंच गई थीं। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से तेल कंपनियों पर लागत का दबाव काफी बढ़ गया है।

तेल कंपनियां घाटे की भरपाई में जुटीं- कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पेट्रोलियम कंपनियां लंबे समय से दबाव महसूस कर रही थीं। माना जा रहा है कि घाटे को कम करने के लिए कंपनियों ने खुदरा कीमतों में लगातार इजाफा किया है। यदि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम ऊंचे बने रहते हैं, तो आने वाले दिनों में ईंधन और महंगा हो सकता है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दरों और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति के आधार पर तय होती हैं।

 

कॉकरोच जनता पार्टी की मध्यप्रदेश में दस्तक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » इसी माह तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 111 के पार हुआ पेट्रोल, आज सुबह से लागू हुए नए दाम

Top Headlines

Live Cricket