Download Our App

Home » News » एमपी में मानसून की दस्तक जल्द, आज 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, सामान्य से 53त्न कम वर्षा

एमपी में मानसून की दस्तक जल्द, आज 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, सामान्य से 53त्न कम वर्षा

भोपाल (जयलोक)। लंबे इंतजार के बाद अब मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश की सीमा तक पहुंच चुका है और अगले दो से तीन दिनों में बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के रास्ते राज्य में प्रवेश कर सकता है। मानसून आने से पहले प्रदेशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को भोपाल समेत 42 जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
जून में सूखे जैसे हालात, सामान्य से 53 फीसदी कम बारिश
मानसून की देरी का असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है। एक जून से अब तक प्रदेश में औसतन 78.5 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 37.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यानी अब तक सामान्य से 53 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत 48 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे बना हुआ है। कम बारिश के कारण सोयाबीन सहित खरीफ फसलों की बुवाई भी प्रभावित हो रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खेतों में पर्याप्त नमी बनने के लिए कम से कम चार इंच बारिश जरूरी होती है। फिलहाल भोपाल ऐसा एकमात्र जिला है, जहां चार इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। यहां अब तक करीब पांच इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 63 प्रतिशत ज्यादा है।
पूर्वी मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित
बारिश की कमी का सबसे अधिक असर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में देखने को मिला है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में औसतन 72 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल संभाग में औसतन 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
कई जिलों में बरसे बादल, तापमान में आई गिरावट- मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हुई। बालाघाट में सवा इंच और रायसेन में पौन इंच वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा धार, इंदौर, नर्मदापुरम, खरगोन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और बड़वानी समेत कई जिलों में बारिश हुई।

 

हर बड़ी दुर्घटना के बाद निकलता है जाँच का जिन्न!  फिर सेटिंग के मंत्रों से वापस चला जाता हैं नोटिस वाले लिफाफे में

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » एमपी में मानसून की दस्तक जल्द, आज 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, सामान्य से 53त्न कम वर्षा

Top Headlines

Live Cricket