
जबलपुर (जय लोक)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित री-नीट 2026 परीक्षा को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रश्नपत्रों को सदर स्थित केनरा बैंक में सुरक्षित रखा गया था। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच सीआईएसएफ के जवानों ने केन्द्रों तक पहुँचाया।

री-नीट परीक्षा आज जिले के 23 केन्द्रों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में जबलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के कुल 10 हजार 426 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस, रेलवे, नगर निगम और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से व्यापक तैयारियां की। पूर्व में नीट परीक्षा से जुड़े विवादों और पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया है। शहर में स्थापित परीक्षा केंद्रों में कुछ केंद्र ऐसे भी हैं जो मुख्य आबादी से दूर स्थित हैं। इन केंद्रों तक परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। निर्धारित शुल्क देकर अभ्यर्थी इन बसों से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे। प्रशासन का कहना है कि इसका उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर और सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना है।

समय से पहले पहुँचने लगे परीक्षार्थी
23 केन्द्रों में आयोजित की जा रही री-नीट की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी समय से पूर्व केन्द्रों में पहुँचने लगे थे। आदेश में साफ कहा गया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा हॉल में परीक्षार्थी केवल प्रवेश पत्र, एक पारदर्शी पानी की बोतल, पासपोर्ट साइज फोटो और वैध पहचान पत्र ही साथ लेकर पहुंचे। वहीं परीक्षा केन्द्रों पर नगर रोकने और सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।


विश्व को भारत का अमूल्य उपहार है योग :राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु
Author: Jai Lok






