
जबलपुर (जय लोक)। कुण्डम में आज उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे और अनुविभागीय कृषि अधिकारी प्रतिभा सिंह गौर के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र की कई कृषि बीज दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान यहां बिना लायसेंस के बीच विक्रय करते हुए पाया गया। जिसके बाद टीम ने ऐसी दुकानों को नोटिस जारी किया है।

यह कार्रवाही हरिओम कृषि केन्द्र, अमूल्य कृषि केन्द्र, दिनेश ट्रेडर्स, किसान कृषि सेवा केंद्र और गुप्ता कीटनाशक भण्डार सहित कई दुकानों पर की गई। छापे के दौरान टीम ने धान और मक्का के बीजों के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। वहीं बिना प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के सामग्री बेचने और नियमों का उल्लंघन करने पर कल्याण कृषि केंद्र, वेद कृषि केंद्र एवं राघव कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जाटी किया।

जांच दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एलपी उइके, कृषि विस्तार अधिकारी डॉ. सनी ठाकुर एवं प्रांजलि वर्मा शामिल रहे। यह कार्रवाही किसानों को सही खादद और बीज दिलाने के लिए की गई है। जिसमें कृषि विभाग की टीम को शिकायत मिली थी कि दुकानों में बिना लायसेंस के बीच और खाद का विक्रय किया जा रहा है। जिन दुकानों को नोटिस दिया गया है उनकी और से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर इन दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।


Author: Jai Lok






