Download Our App

Home » News » क्रूज हादसे में मृत लोगों की शांति के लिए सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन, इरा नंदनी कायस्थ वूमेन क्लब ने धार्मिक आयोजन में छात्राओं को भी किया सम्मानित

क्रूज हादसे में मृत लोगों की शांति के लिए सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन, इरा नंदनी कायस्थ वूमेन क्लब ने धार्मिक आयोजन में छात्राओं को भी किया सम्मानित

जबलपुर (जय लोक)। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विशेष भावना को रखते हुए इरा नंदिनी कायस्थ वूमेंस क्लब ने पाठ बाबा स्थित हनुमान जी के श्री चरणों में सुंदरकांड पाठ का संगीतमय में आयोजन किया। यह आयोजन बरगी कू्रज दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारों को ईश्वरी भक्ति का संबल मिले और उन्हें सुख और मानसिक शांति की तथा ढांढस दिलाने के लिए प्रभु के चरणों में सुंदरकांड किया।

रामायण गीता और भागवत पुराण आदि के महत्व पर शिवहरि श्रीवास्तव, राजीव लाल श्रीवास्तव एवं समाजसेवी धीरेश खरे ने भी पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने भारतीय संस्कारों की बात करते हुए इसे गंभीरता से सभी परिवारों में अपनाने हेतु अपील की तथा समाज में प्रतिभावान   छात्रों का भी सम्मान किया गया।

इस आयोजन में ईरा नंदनी वूमेंस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती शीतल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अंशुल वर्मा, प्रीति विनय सक्सेना,शशि श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव, मनीषा श्रीवास्तव निधि श्रीवास्तव,राजश्री खरे, निधि खरे, आदि सभी सभी क्लब की सदस्यों ने अपना योगदान प्रदान किया। कार्यक्रम में रित्वी एवं अनवी को नेशनल लेवल रोप स्किपिंग कंपटीशन में विनर आने और रसिका खरे को स्टेट लेवल स्कूल बैंड प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर सम्मानित किया गया।

 

जेडीए अध्यक्ष बनने पर संदीप जैन को कांग्रेसियों से मिल रही बधाइयाँ चर्चा में, समरसता के आयोजनों के जनक संदीप जैन को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मिल रहा समर्थन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » क्रूज हादसे में मृत लोगों की शांति के लिए सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन, इरा नंदनी कायस्थ वूमेन क्लब ने धार्मिक आयोजन में छात्राओं को भी किया सम्मानित

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!