Download Our App

Home » Uncategorized » खरगे ने फिर विपक्ष को लंच पर बुलाया, सीईसी के खिलाफ आज देशभर में हल्लाबोल

खरगे ने फिर विपक्ष को लंच पर बुलाया, सीईसी के खिलाफ आज देशभर में हल्लाबोल

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज होता जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े गुरुवार को एक बार फिर इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ लंच पर बैठे । पिछले दो दिनों में यह दूसरी बैठक हुई। इससे पहले बुधवार को हुई बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जंतर-मंतर की ओर कूच किया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही मार्च रोक दिया और कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल थे।
देश की जनता का चुनाव आयोग पर भरोसा कम हुआ
कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने गुरुवार को कहा कि इंडिया ब्लॉक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा और विपक्ष इस मुद्दे पर पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सरकार को उन्हें पद से हटा देना चाहिए। सुरेश के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 1:45 बजे इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए लंच बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता का ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर भरोसा कम हुआ है और विपक्ष की मुख्य मांग उनके इस्तीफे की है।
जयपुर में भी प्रदर्शन जारी- जयपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कई नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाए। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया और वोट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।
हिरासत में लिए गए तेजस्वी-मीसा
सीईसी के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शन करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव और पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़ गए और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते दिखे।
देश के कई राज्यों में प्रदर्शन जारी
एसआईआर के खिलाफ गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना और कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद और जम्मू में विपक्ष के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस के साथ विपक्ष के कार्यकर्ताओं की बहस भी देखने के लिए मिली।

 

मैं पाकिस्तान के रावलपिंडी से आया हूँ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » खरगे ने फिर विपक्ष को लंच पर बुलाया, सीईसी के खिलाफ आज देशभर में हल्लाबोल
error: Content is protected !!