Download Our App

Home » Uncategorized » गजानन को विदाई : गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी

गजानन को विदाई : गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी  

दोपहर 12:00 बजे तक 500 से अधिक प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

जबलपुर (जय लोक)। 12 दिवसीय गणेश उत्सव का आज समापन हो रहा है। गजानन को विदाई देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। नर्मदा तट ग्वारीघाट तथा हनुमान ताल में प्रतिमा का विसर्जन जारी है। 12:00 बजे तक 500 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था और विसर्जन का सिलसिला लगातार जारी  है। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज देर रात तक चलेगा। हनुमान ताल, ग्वारीघाट के अलावा शहर के उप नगरीय क्षेत्र के तालाबों तथा तिलवारा घाट, लमेहटा घाट और भेड़ाघाट में भी लोग गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं। सुबह से ही हो रही तेज बारिश के बावजूद भी गणेश प्रतिमा के विसर्जन करने वालों की उत्साह में कहीं कोई कमी नजर नहीं आई है। भीगते पानी में लोग प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जा रहे हैं। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ढोल धमाके और  गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे भी लगातार गूंज रहे हैं।

शाम को निकलेगा चल समारोह- अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आज शुक्रवार को सायं काल नगर निगम चौक से गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस प्रारंभ होगा। यह जुलूस हनुमान ताल में जाकर समाप्त होगा। इस जुलूस में शहर में स्थापित प्रमुख प्रतिमाओं को भी शामिल किया जाएगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम- गणेश प्रतिमा विसर्जन के स्थलों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। ग्वारीघाट में भटोली में बनाए गए विसर्जन कुंड में ही प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा है। यहां पर पुलिस बल भी बड़ी संख्या में तैनात है तथा यातायात को भी व्यवस्थित किया जा रहा है।

विसर्जन स्थलों पर सहायता केंद्र -गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सहायता और सुविधा के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इन सहायता केंद्र के  माध्यम से लोगों को जागृत किया जा रहा है। किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए सभी प्रमुख स्थलों पर प्रशिक्षित गोताखोरों को भी तैनात किया गया है। नगर निगम द्वारा भी विसर्जन स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं । नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने कल विसर्जन स्थलों का दौरा कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया दिलाया ।
आज भंडारे भी- अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आज शहर में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया जा रहा है।

 

नगर निगम ने एमपीईबी से वसूले ढाई करोड़ रुपए

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गजानन को विदाई : गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी
error: Content is protected !!