Download Our App

Home » Uncategorized » गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को किया परेशान, आज आधा दर्जन ट्रेनें चल रहीं विलंब से

गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को किया परेशान, आज आधा दर्जन ट्रेनें चल रहीं विलंब से 

जबलपुर (जयलोक)। भीषण गर्मी में घरों से निकलने पर ही पसीने छूट रहे हैं। ऐसे गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को घंटों परेशानी में डाल रही हैं। जिससे एक ओर तो यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुँच पा रहे हैं दूसरी ओर गर्मी के कारण यात्रियों को घंटों स्टेशन में परेशान होना पड़ रहा है। जिसका बड़ा कारण ट्रेनों को अपने समय से विलंब पर चलना है। आज मंगलवार को आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
ऐसे में रेलवे पूछताछ केन्द्रों पर यात्रियों की भीड़ भी देखी जा रही है यहां सभी यात्रियों का एक ही सवाल है कि कब आएगी ट्रेन। वहीं रेलवे द्वारा भीड़भाड़ कम करने के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेन सुविधा जनक कम, घंटों की लेटलतीफी से दुखदायी बन गई है। स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि इन ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर खड़ाकर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को पहले निकाला जा रहा है। कई बार तो स्पेशल ट्रेन ऐसे छोटे स्टेशनों पर रोकी जा रही हैं, जहां पर प्लेटफार्म पर शेड व पीने के पानी तक का प्रबंध नहीं है।
ट्रेनों में बैठे यात्री भी परेशान
ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री तो परेशान हैं ही साथ ही वे यात्री भी परेशान हैं जो ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। स्पेशल ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर खड़ा करने से यात्रियों को भीषण गर्मी में घंटों परेशान होना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के अंदर बैठे यात्री भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं तो वहीं यात्री धूप और गर्मी से परेशान हैं।

ये ट्रेनें चल रहीं विलंब से
01666 अगरतला-रानी कमलापति 11.00 घंटा
03252 एसएमवीबी-दानापुर 8.00 घंटा
02131 पुणे-जबलपुर 6.15 घंटा
09032 जयनगर-उधना 4.45 घंटा
01449 पुणे-दानापुर 5 घंटा
01144 दानापुर-एलटीटी 3.30 घंटा
06509 एसबीसी-दानापुर हमसफर 2 घंटा
11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी 4.40 घंटा
11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल 5.30 घंटा

 

आखिर प्रशासन ने लगाई नर्मदा का दोहन कर रही कंपनी के कार्य पर रोक, नदी में पड़े करोड़ों के लोहे को निकालने के लिए गोमती ट्रेडिंग कंपनी महीनों से प्रदूषित कर रही माँ नर्मदा को

 

150 साल बाद कान्हा में लौटा जंगली भैंसा, मुख्यमंत्री ने 4 भैंसों को किया रिलीज, मजबूत होगा ईको-सिस्टम

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को किया परेशान, आज आधा दर्जन ट्रेनें चल रहीं विलंब से

Top Headlines

Live Cricket