
इंडियन बैंक ने भेजा अपने ग्राहकों को मैसेज
जबलपुर (जय लोक)। वैसे तो सभी बैंकों ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे 28 से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए 25 सितंबर तक अपनी शाखा से जुड़े सभी जरूरी काम पूरे कर लें। वही इस बीच इंडियन बैंक ने अपने ग्राहकों को रविवार के दिन भी बैंक खुले रहने का सन्देश भेजा है।

इसके अलावा और भी कुछ बैंकों ने रविवार को बैंक खुले रखने का निर्णय लिया है ।
बैंक में यह हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक है, लेकिन इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। इसका मतलब है कि लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं में काम प्रभावित हो सकता है। ऐसे में बैंक के काम अंतिम समय तक न टालें। हड़ताल के दौरान शाखाओं पर कामकाज प्रभावित होने की स्थिति में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पीएनबी ने स्पष्ट किया है कि ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रखने की पूरी कोशिश की जाएगी।

तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और उससे जुड़े संगठनों द्वारा बुलाई गई है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में बैंकों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करना शामिल है। सरकार की ओर से हड़ताल को टालने और बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने की अपील भी की गई है।

Author: Jai Lok






