Download Our App

Home » News » घर में घुसकर की जमकर तोडफ़ोड़ अब दे रहे जान से मारने की धमकी

घर में घुसकर की जमकर तोडफ़ोड़ अब दे रहे जान से मारने की धमकी

जबलपुर (जय लोक)। बीती रात करीब 12:30 बजे कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर 20 से 25 असामाजिक तत्वों ने गौर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक घर पर धावा बोल दिया। दो युवकों के साथ मारपीट की गई। हमलावर लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से पूरी तरह लैस होकर आए थे। हमलावर आलोक शुक्ला के मकान का मुख्य दरवाजा तोडक़र अंदर दाखिल हो गए। आरोपियों ने हत्या करने की नीयत से वहां मौजूद आलोक शुक्ला और भाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।

वारदात को अंजाम देने वालों में मुख्य रूप से शिवम चौबे, लखन दुबे महाराज, दीपू महाराज, शुभम दुबे, हिमांशु दुबे, छोटू दुबे, रामनारायण दुबे और दिलराज ढिल्लों सहित उनके परिवार के अन्य लोग शामिल थे। हमलावरों ने न केवल दोनों युवकों को गंभीर रूप से जख्मी किया, बल्कि परिसर और घर के अंदर जमकर तबाही मचाई।

चीख-पुकार सुनकर जब तक पास-पड़ोस के लोग मदद के लिए घरों से बाहर निकले और मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी दोनों पीडि़तों को अधमरा कर चुके थे। वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। बदमाशों ने पूरे घर को तहस-नहस करने के उद्देश्य से जमकर उत्पात मचाया। घर के आंगन और बाहर खड़ी गाडिय़ों को पत्थरों तथा डंडों से मार-मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

इसके बाद बदमाशों ने कमरों के भीतर प्रवेश किया और वहां रखे टेलीविजन, कीमती फर्नीचर, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्रियों को पूरी तरह से तोड़ डाला। पूरे मकान के फर्श और दीवारों पर खून के धब्बे लगे हैं तथा कीमती सामान बिखरा पड़ा है। इस पूरी गुंडागर्दी के कारण पीडि़त परिवार को शारीरिक चोटों के साथ-साथ बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

निसर्ग रिसॉर्ट की लापरवाही से युवक को लगा करंट, पुलिस करेगी दोषियों पर कार्रवाही

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » घर में घुसकर की जमकर तोडफ़ोड़ अब दे रहे जान से मारने की धमकी

Top Headlines

Live Cricket