Download Our App

Home » News » जबलपुर रेल मंडल के युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

जबलपुर रेल मंडल के युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

जबलपुर (जयलोक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19वें रोजगार मेले के तहत देशभर में 51 हजार से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये और उन्हें संबोधित किया। जिसका सीधा प्रसारण मदन महल स्थित उत्सव रेल सामुदायिक भवन में देखा गया। इस दौरान सामुदायिक भवन मेें भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जहां कुल 211 सफल अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस वृहद आयोजन में रेल मंडल के 180 युवाओं के साथ-साथ डाक, बैंक और रक्षा विभाग सहित अन्य केंद्रीय सरकारी संगठनों के 31 चयनित युवाओं को उनके सेवा पत्र प्रदान कर राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा गया।

जबलपुर रेल मंडल में रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के पदों पर युवाओं को नियुक्तियां दी जा रही हैं। इनमें सहायक लोको पायलट, जूनियर इंजीनियर, टेकनीशियन, हेल्पर और ट्रेन मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थी भारतीय रेलवे की कार्यप्रणाली को गति देंगे। इसके अलावा अन्य केंद्रीय विभागों में चयनित युवाओं को भी इसी मंच से नियुक्ति पत्र मिले। यह पहल युवाओं को रोजगार के सुनिश्चित अवसर प्रदान करने और सरकारी तंत्र में कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जिससे जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

कॉकरोच जनता पार्टी की मध्यप्रदेश में दस्तक

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जबलपुर रेल मंडल के युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Top Headlines

Live Cricket