Download Our App

Home » News » जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह आज हो रहे सेवानिवृत्त

जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह आज हो रहे सेवानिवृत्त

मप्र हाईकोर्ट में 53 स्वीकृत पदों के मुकाबले रह गए 38 न्यायाधीश

जबलपुर (जय लोक)। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की प्रिंसिपल बेंच में पदस्थ जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या घटकर 38 रह जाएगी। हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 53 पद स्वीकृत हैं। इस लिहाज से उनके सेवानिवृत्त होने के बाद 15 पद रिक्त हो जाएंगे। वहीं, हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या भी पौने पांच लाख से अधिक हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आज दोपहर 3:30 बजे हाईकोर्ट में फुल कोर्ट फेयरवेल आयोजित किया जा रहा है। इसमें हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी शामिल होंगे। जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह ने 31 मई 1990 को सिविल जज के रूप में न्यायिक सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने न्यायिक सेवा के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां संभालीं।
तीन दशक से अधिक समय तक न्यायिक सेवा में रहने के बाद उन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्होंने 1 मई 2023 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली थी। हाईकोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की।

38 न्यायाधीशों के भरोसे होगी सुनवाई
जस्टिस सिंह के रिटायरमेंट के बाद हाईकोर्ट में स्वीकृत 53 पदों में से 38 पर ही न्यायाधीश कार्यरत रह जाएंगे। यानी स्वीकृत पदों में से करीब 28 प्रतिशत पद खाली रहेंगे। दूसरी ओर लंबित मामलों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और यह पौने पांच लाख के पार पहुंच चुका है। ऐसे में न्यायाधीशों की उपलब्ध संख्या और लंबित मामलों के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा। रिक्त पदों के कारण मामलों की सुनवाई और उनके निपटारे की गति पर भी असर पडऩे की संभावना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब हाईकोर्ट में रिक्त 15 पदों को भरने की प्रक्रिया और उसकी गति पर भी नजर रहेगी।

भाजपा ने की महानगर कार्यकारिणी की घोषणा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह आज हो रहे सेवानिवृत्त

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!