Download Our App

Home » News » जेडीए अब शहर के विकास में कदमताल मिलाकर करेगा काम, संदीप जैन का चयन प्रदेश नेतृत्व का श्रेष्ठ मूल्यांकन-राकेश सिंह

जेडीए अब शहर के विकास में कदमताल मिलाकर करेगा काम, संदीप जैन का चयन प्रदेश नेतृत्व का श्रेष्ठ मूल्यांकन-राकेश सिंह

पर्दे के पीछे शांत मन से काम करने वालों का भी भाजपा में होता है मूल्यांकन-आशीष दुबे
संदीप जैन ने अध्यक्ष एवं प्रशांत केसरवानी ने उपाध्यक्ष का पद संभाला

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन पूज्य संतो के सानिध्य, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद आशीष दुबे, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नीरज सिंह, जिप अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोंटिया, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज की उपस्थिति में किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा लम्बे समय के बाद जबलपुर को यह अवसर मिला है कि जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति हुई है, मै इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर ऐसे योग्य, कुशल और कर्मठ कार्यकत्र्ता संदीप जैन और प्रशांत केसरवानी की नियुक्ति की है जिनके साथ जबलपुर के सभी जनप्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हंै। उन्होंने कहा संदीप जैन ऐसे कार्यकत्र्ता है जो सभी के सुख दु:ख में न सिर्फ  खड़े होते है बल्कि बराबरी की सहभागिता देते है और आत्मीयता के भाव से लोगों से जुड़े है।

नई सोच, ऊर्जा और समर्पण भाव के साथ संदीप एवं प्रशांत करेंगे विकास कार्य : आशीष दुबे – मंच पर उपस्थित सांसद आशीष दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवअध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी एक नई सोच, ऊर्जा, ताकत के साथ पूर्ण समर्पण भाव से जबलपुर की विकास यात्रा में शामिल होंगे। जबलपुर विकास प्राधिकरण का नगर विकास में अहम भूमिका होती है। आने वाले समय में इसके सुखद परिणाम नजर आएंगे।

सांसद श्री दुबे ने कहा कि हमारे शीर्ष नेतृत्व ने जबलपुर के विकास को और गति प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया और ऐसे सक्षम और योग्य व्यक्तियों के नामों का चयन हुआ है जो निश्चित ही विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इस निर्णय से यह भी साबित हुआ है कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें पर्दे के पीछे और शांत मन से निरंतर निष्ठा के साथ कार्य करने वाले लोगों का भी मूल्यांकन होता है और उन्हें भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ और पद जनसेवा और विकास कार्यों के लिए प्राप्त होते हैं।

हमारा प्रयास, नगर विकास-इसी संकल्प के साथ कार्य करेंगे: संदीप जैन-जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन ने अपनी भाव अभिव्यक्ति व्यक्त करते हुए कहा जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का जो दायित्व प्रदेश नेतृत्व, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुझे सौंपा है उसके लिए विकास प्राधिकरण का एक मात्र उद्देश्य जबलपुर का विकास और जबलपुर के नागरिकों को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है और जेडीए का धेय्य वाक्य भी यहीं होगा हमारा प्रयास, नगर विकास और इसी संकल्प को लेकर जबलपुर के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जबलपुर के विकास के लिए हम कार्य करेंगे। जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी ने भी कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा जबलपुर के विकास में मै अपना योगदान देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूँगा।
कार्यक्रम को सांसद आशीष दुबे, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे ने भी सम्बोधित कर नवनियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष को शुभकामनायें दी। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन एवं वन्दे मातरम गायन एवं कन्या पूजन से हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, सीईओ दीपक वैध ने पूज्य संतो का पूजन कर अतिथियों का स्वागत किया।

मुहूर्त पर किया कार्यभार ग्रहण – जबलपुर विकास प्राधिकरण के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने निर्धारित मुहूर्त पर अपने कार्यभार ग्रहण करने के पत्रक पर हस्ताक्षर किए 12:05 पर कार्यभार ग्रहण करने का मुहूर्त था। इस मुहूर्त पर जबलपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दोनों पदाधिकारी से हस्ताक्षर कराए। मुहूर्त को लेकर वक्त भी अपने भाषण में बार-बार चर्चा करते रहे।

आर-पार के संघर्ष में सफाई कर्मियों को दिलवाये डेढ़ साल से रुके सवा 6 लाख रुपए, इसके पहले भी अधिग्रहण के मुद्दे पर ढाई करोड़ का चेक पीडि़तों को दिलवा चुके हैं विनय सक्सेना

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जेडीए अब शहर के विकास में कदमताल मिलाकर करेगा काम, संदीप जैन का चयन प्रदेश नेतृत्व का श्रेष्ठ मूल्यांकन-राकेश सिंह

Top Headlines

Live Cricket