Download Our App

Home » Uncategorized » ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार: राहुल गांधी

ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार: राहुल गांधी

नई दिल्ली (जयलोक)। राहुल गांधी इंडिया ब्लॉक के मार्च से पहले इंदिरा भवन में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने मोदी सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है। इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की योजना से पहले राहुल गांधी ने कहा कि यह जनता बनाम मोदी, शाह और ज्ञानेश की लड़ाई है।
राहुल गांधी ने पुलिसकर्मियों के समर्थन पर कहा- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी दिल्ली को किले में बदल दिया गया है और हर तरफ पुलिसकर्मी तैनात हैं। राहुल ने कहा कि दिल्ली में 20 से 30 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती से पता चलता है कि सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस के करीब 50 फीसदी कर्मचारी उनसे सहमत हैं और कह रहे हैं कि वह जो कर रहे हैं, वह सही है। राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के लोग भी सरकार से नाराज हैं। उनके मुताबिक, पुलिसकर्मी पूछते हैं कि युवाओं को उनसे क्यों पिटवाया जा रहा है, क्योंकि वे बच्चों के साथ बदसलूकी नहीं करना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग युवाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि सरकार वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं। राहुल के मुताबिक, सरकार ने उनके खिलाफ प्रदर्शन के लिए कोई जगह नहीं दी और प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक नहीं जाने दिया जा रहा है।
सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में- राहुल गांधी- राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार के 200 अधिकारी विपक्ष के संपर्क में हैं और उन्हें जानकारी दे रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में हैं और हमें जानकारी दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में अधिकारियों के नाम या अन्य विवरण नहीं दिए।

 

जमानत पर छूटे तस्कर ने फिर शुरू कर दी गांजा तस्करी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार: राहुल गांधी

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!