Download Our App

Home » Uncategorized » दीपावली पर ट्रेनें बसें फुल, लंबी वेटिंग से यात्री परेशान

दीपावली पर ट्रेनें बसें फुल, लंबी  वेटिंग से यात्री परेशान

जबलपुर (जयलोक)। दीपावली के दौरान बस, ट्रेन में यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। वहीं हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही है। इन दिनों स्टेशन, बस स्टेण्ड में रोज की तुलना में अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। आलम यह है कि ट्रेनें कई दिनों पहले से ही फुल चल रही हैं तो वहीं यात्रियों को लंबी वेटिंग के कारण या तो कन्फर्म टिकिट होने का इंतजार करना पड़ रहा है या फिर निजी वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ रहा है।
दीपावली के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी अपना घर छोडक़र शहर में आकर रहने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी जल्दबाजी वाला है। कामकाजी, छात्रों को अपने घर जाने की जल्दी है। हालांकि दीपावली की छुट्टी शुरू होते ही छात्र अपने अपने घरों की ओर रवाना हो गए थे। लेकिन कामकाजी लोग छट्टी के इंतजार में थे। जिन्हें दीपावली के एन वक्त पर छुट्टी मिली है वे आज समय पर अपने अपने घर पहुँचना चाहते हैं। जिसके कारण आज एसआईबीटी और रेलवे स्टेशन में भीड़ देखने को मिल रही है। इस दौरान मजबूरी ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जोखिम भरे सफर के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। ट्रेनों में जगह पाने के लिए ऐसी मारामारी दिखी कि प्लेटफार्म पर पैर रखने की जगह नहीं थी।
गेट पर खड़े होकर सफर करने को मजबूर यात्री
प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पहुंचते ही यात्री सीट की उम्मीद में डिब्बों की ओर दौड़ रहे थे। पहले से खचाखच भरे जनरल कोच में चढऩे के लिए धक्का-मुक्की शुरू थी। अंदर न बैठने की जगह थी, न खड़े होने की। स्थिति यह थी कि दरवाजों पर भी यात्रियों का जमावड़ा लगा था। भीड़ के इस दबाव में किसी के गिरने और कुचलने का खतरा था। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला था और यात्रियों को संभालते हुए बड़ा हादसा टालने की कोशिश करते रहे। जनरल कोचों में क्षमता से अधिक यात्रियों का सवार होना यात्रियों की सुविधा के साथ उनकी सुरक्षा के लिए भी खतरा है।
हवाई सफर हुआ महँगा
वहीं हवाई यात्रियों को भी दीपावली के दौरान परेशान होना पड़ रहा है। विमान कंपनियों ने अन्य दिनों की तुलना में हवाई किराए में बढ़ोतरी की है। जिससे यात्रियों की जेबों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि हवाई यात्रा दो गुना तक बढ़ा दिया गया है।

 

 

माँ नर्मदा अष्टक और महाआरती की गूंज के साथ दिया संदेश दीपोत्सव भारत की राष्ट्रीयता का उद्घोष है-राकेश सिंह

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दीपावली पर ट्रेनें बसें फुल, लंबी वेटिंग से यात्री परेशान
error: Content is protected !!