Download Our App

Home » Uncategorized » शहर के हर प्रमुख मार्गों पर जाम की नौबत

शहर के हर प्रमुख मार्गों पर जाम की नौबत    

बाजारों में घुसे चौपाया वाहनों ने लगवाया जाम

जबलपुर (जयलोक)।  दीपावली पर बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। त्यौहार मनाना है इसलिये लोग आवश्यक खरीददारी के लिये घरों से निकल रहे हैं। भीड़ का आलम यह है कि शहर के सभी प्रमुख बाजारों की ओर जाने वाले मार्गों पर जाम की नौबत बन पड़ी है। पुलिस ने तमाम व्यवस्थाएं की लेकिन भीड़ सैलाब के आगे व्यवस्थाएं बौनी पड़ गई। सकरे मार्गों में चौपाया वाहनों और ईरिक्शों के घुसने और पार्क होने पर खासकर करमचंद चौक, गढ़ाफाटक, गंजीपुरा, गोलबाजार, बगलामुखी मंदिर के पास, चरहाई, छोटा फुहारा, मिलौनीगंज, सराफा कोतवाली में जाम के हालत बने। कमोबेश यही स्थिति उपनगरीय क्षेत्र गोरखपुर, अधारताल, रांझी, खमरिया, गढ़ा, में रही। बजारों के सामने जाम लगा हुआ है शनिवार को संध्या समय से बल्देवबाग, उखरी रोड, अधारताल, घमापुर चौक, तुलाराम, गंजीपुरा, लार्डगंज, बड़ा फुहारा सराफा, सब्जी मंडी, बस स्टेंड, अंधेरदेव, करमचंद चौक, आगा चौक, चेरीताल आदि ऐसे इलाके हैं जहां ट्रेफिक जाम की नौबत से लोगों को भारी परेशानी झेलना पड़ी। पुलिस व्यवस्था पर्याप्त न होने से जाम को क्लियर होने में काफी वक्त लगता रहा। इन मार्गों पर जाम की यह नौबत हर थोड़ी देर के बाद निर्मित होती रही।
आवागमन को सुगम बनाये रखने में पुलिस पूरी तरह से असफल साबित हुई। दो स्थानों पर तो पुलिस कर्मी सिर्फ चालान करते रहे, उनकी नजरों के सामने जाम लगा रहा लेकिन उन्हें इससे जैसे कोई सरोकार नहीं रहा। आज बाजारों में भीड़ और बढऩा है। यही हालत हुये तो लोगों का बाजारों में प्रवेश पर लेना दूभर हो जायेगा। पुलिस को चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रखने की दरकार है।
भीड़भाड़ इलाके में घुस रहे चार पहिया वाहन
लोगों की राय में पुलिस का ट्रैफिक प्लान सहीं नहीं है। दरअसल रानीताल चौक से ही तीन पहिया और  चार पहिया वाहनों को बल्देवबाग की तरफ डायवर्ट करना चाहिए, लेकिन रानीताल से शंकर घी भंडार तक तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को जाने दिया जा रहा है। लेकिन आगे जाने का रास्ता नहीं। शंकर घी भंडार से आगाचौक मार्ग बीच में बेहद सकरा है और उसमें भी सडक़ किनारे फुटपाथ पर दुकानें लगी है। इस मार्ग पर आटो, कार फंसने से यातायात जाम में फंस जाता है। यहां से ई-रिक्शा वाले सब्जी मंडी के रास्ते से प्रवेश कर निवाडग़ंज गल्ला मंडी और फुहारे तक पहुंच जाते हैं। शहर की सडक़ों से ज्यादा सब्जी मंडी में जाम लगा रहा, चबूतरों के नीचे दुकानें सजी थी वहीं टू व्हीलर खड़े थे, इसी बीच ई रिक्शा के प्रवेस से अराजक स्थिति बन गई थी। कमोबेश यही स्थिति सिविक सेंटर की है समदडिय़ा मॉल के दोनों और बंगलामुखी मार्ग के दोनों और दुकानें लगी है और इस तरफ प्रियदर्शनी मार्केट और मॉल के वाहनों की पार्किंग सडक़ पर हो रही हैं लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हैं। अंजुमन स्कूल से ओमती चौक तक कमोबेश यही स्थिति हैं। इन मार्गों पर तीन पहियों और चार पहियों का प्रवेश पूर्णत: रोक दिया जाना चाहिए, सिर्फ टू-व्हीलर को आने जाने की अनुमति देनी चाहिए।
आटो, ई-रिक्शा की धमाचौकड़ी
आटो, ई-रिक्शा वालें बेधडक़ बाजारों में घुस रहे है। मछरहाई, नॉमर्लस्कूल की तंग गली में ई-रिक्शा धमाचौकड़ी मचाए हुए हैं। लार्डगंज मुहाने पर गंजीपुरा चौराहे में ई-रिक्शा ने अघोषित स्टेण्ड बना लिया है, पुलिस थाने के सामने पुलिस को यह आराजकता नजर नहीं आई। जिससे इस मार्ग पर जाम के हालात बन गए है। ई-रिक्शा वालों पर पुलिस कोई लगाम नहीं कस पा रही हैं। जिससे पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
—–

 

माँ नर्मदा अष्टक और महाआरती की गूंज के साथ दिया संदेश दीपोत्सव भारत की राष्ट्रीयता का उद्घोष है-राकेश सिंह

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शहर के हर प्रमुख मार्गों पर जाम की नौबत
error: Content is protected !!