Download Our App

Home » News » नगरीय प्रशासन विकास आयुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा

नगरीय प्रशासन विकास आयुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा

जबलपुर (जय लोक)। आज मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन विकास विभाग के आयुक्त साकेत भांडवे का नगरआगमन हुआ। उन्होंने आज सुबह घंटाघर स्थित गीता भवन में नगर निगम जबलपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने नगर निगम द्वारा शहर विकास के लिए क्रियांन्वित योजनाओं की जानकारी ली और समीक्षा भी की।

श्री भाड़वे ने नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चल रहे कार्यों के स्थलों का निरीक्षण भी किया।

कर्मचारी संघ ने भी भेंट कर सौंपा ज्ञापन
नगरीय प्रशासन विकास विभाग के आयुक्त साकेत भांडवे से नगर निगम के कर्मचारी नेता कपिल दुबे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुलाकात की तथा उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस ज्ञापन में सितंबर 2007 के विनियमित कर्मचारियों का रेगुलेशन, सितंबर 2007 से 16 तक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विनियमितिकरण, जबलपुर नगर निगम के 57 कर्मचारियों को उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप नियमितीकरण एवं लाभ दिए जाने, 29 कर्मचारियों के विनियमितीकरण, बिना कटौती चुंगी छतिपूर्ति पूरे प्रदेश में दिए जाने, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में तीन-तीन माह से रुके हुए वेतन को स्वीकृत दिए जाने एवं वेतन के भुगतान को 1 तारीख से 5 तारीख के बीच किए जाने हेतु ज्ञापन पत्र सौंपा गया।

मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, पाँच लोगों की हुई मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » नगरीय प्रशासन विकास आयुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Top Headlines

Live Cricket