Download Our App

Home » Uncategorized » मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, पाँच लोगों की हुई मौत

मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, पाँच लोगों की हुई मौत

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे बड़ा सडक़ हादसा घटित हुआ है। पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हुई है। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। पांच मजदूरों की मौत हुई है। वहीं, 20 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। उपचार जारी है। कुछ मजदूरों को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना स्थल की तस्वीर काफी भयावह हैं। हादसे की खबर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिला प्रशासन की टीम दुर्घटनाग्रस्त लोगों के राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। समुचित इलाज की व्यवस्था चल रही है।
सिविल सर्जन सुशील दुबे का बयान
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सुशील दुबे ने पांच मौत की पुष्टि की और 20 मजदूरों को घायल बताया है। मृतकों में तीन महिला दो पुरुष हैं। एक मृतक मछेरा गांव का है। जबकि चार मृतकों के नाम की पुष्टि अभी नहीं हुई है। तीन लोगों का ऑपरेशन जारी है। एक क्रिटिकल मरिज को नागपुर रेफर किया जा रहा है।

 

कड़ी सुरक्षा के बीच केन्द्रों तक पहुँचे प्रश्न पत्र, नीट परीक्षा में मुस्तैद दिखे सीआईएसएफ  जवान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, पाँच लोगों की हुई मौत

Top Headlines

Live Cricket